एक्सप्लोरर

Bihar Crime: सुपौल में मधुबनी के युवक की हत्या, ससुराल से कुछ ही दूरी पर मिला शव

Youth Murder: थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

Youth Murder In Supaul: सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के बेलही वार्ड-2 में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र के कदमपुरा वार्ड-2 निवासी मनीष कुमार (32) पिता सागर साह के रूप में हुई है. युवक का शव सड़क किनारे मिला, जबकि पास में ही उसके जूते, कपड़े और बाइक बिखरे हुए थे.

युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या

शव के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान मिले, जिससे स्पष्ट होता है कि उसकी बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई और फिर शव को वहां फेंक दिया गया. मृतक मनीष ने दो शादियां की थीं. पहली शादी लौकही थाना क्षेत्र के कुड़ीबन गांव में हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं. करीब पांच साल पहले उसने प्रेम प्रसंग के चलते बेलही गांव की रहने वाली एक युवती से दूसरी शादी की थी, जिससे एक बेटा और एक बेटी है.

जानकारी के अनुसार, मनीष अपनी दूसरी पत्नी के भाई की हत्या के मामले में प्रेमिका संग जेल में बंद था. एक साल पहले ही वह जेल से रिहा हुआ था. परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम मनीष बेलही चौक पर मछली खरीदने गया था. मछली घर पहुंचाने के बाद उसने परिवार को पकड़िया गांव जाने की बात कही और घर से निकल गया. रात भर वह घर नहीं लौटा. शनिवार की सुबह उसका शव बेलही स्थित ससुराल से करीब 1.5 किलोमीटर और अपने घर से 5 किलोमीटर दूर सड़क किनारे मिला.

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने क्या कहा?

वहीं स्थानीय लोगों ने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही एसपी शैशव यादव, डीएसपी निर्मली और नदी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल से एक बिना नंबर प्लेट की नई बाइक क्षतिग्रस्त स्थिति में मिली है. नदी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नए साल से पहले गृह विभाग में बड़ा फेरबदल, बिहार में 62 IPS अफसरों का ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget