एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: '400 से ज्यादा तो 420 होता है...', PM के चार सौ पार वाले नारे पर RJD नेता का तंज

Lok Sabha Elections: बिहार में तीसरे चरण के मतदान के लिए उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला जारी है. इस बीच आरजेडी नेता समीर महासेठ ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला है.

Lok Sabha Elections 2024: मधुबनी लोकसभा से महागठबंधन के उम्मीदवार अली अशरफ फातमी 30 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे. उनके समर्थन में महागठबंधन ने संयुक्त रूप से रविवार (28 अप्रैल) को प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जहां मौजूद बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने नरेंद्र मोदी के 400 पार वाले नारे पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 400 से ज्यादा तो 420 होता है. उन्होंने कहा कि 'मोदी जी आप जनता को मूर्ख मत बनाइए'

समीर महासेठ का पीएम पर निशाना

समीर महासेठ ने कहा कि "हमारे नेता तेजस्वी जी का साफ कहना है कि आप 17 महीना बनाम 17 साल को देखिए. प्रधानमंत्री जी कहते हैं कि 400 पार, तो हम उस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन 400 से ज्यादा तो 420 होता है. जनता को मोदी जी आप मूर्ख मत बनाइए, मोदी सरकार 420. जनता 40 में से 40 सीट मोदी जी को देगी या महागठबंधन को देगी ये जनता पर है."

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि झंझारपुर और मधुबनी लोकसभा में गोद लिए गए किसी भी गांव को आप दिखाईये की वहां क्या काम हुआ है? ये आपका टेस्ट है, जो दूसरे को एक उंगली दिखाता है उसकी ओर खुद 4 उंगली रहती है. आपने हमको विधानसभा में तोड़ने का काम किया. इसका परिणाम है कि आज झंझारपुर से वीआईपी के सुमन महासेठ और मधुबनी से अली अशरफ फातमी उम्मीदवार हैं. हमने अपने उद्योग मंत्री के कार्यकाल में बिहार में जितना इन्वेस्टमेंट लाया उतना किसी ने नहीं लाया.

'39 सांसद होते हुए भी बिहार को क्या मिला?'

समीर महासेठ ने कहा कि बिहार के 39 सांसद होते हुए भी आपको क्या मिला? बिहार और झारखंड मिलाकर 54 एमपी हुवा करते हैं. लेकिन गुजरात के 26 एमपी को जितना मिला उसकी तुलना में दोनों राज्य मिलाकर मोदी जी ने कितना दिया? बता दें कि तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होने वाला है.  इससे पहले सभी पार्टियां वोटर्स को अपने पक्ष में करने में जुटी हैं. अपने कामों को जनता के बीच गिनाने की कोशिश हो रही है साथ ही एक दूसरे पर जमकर निशाना भी साधा जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Election 2024: महाराजगंज से पूर्व MP प्रभुनाथ सिंह के बेटे ने ठोकी ताल, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश बोले- कोई चुनौती नहीं है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget