एक्सप्लोरर

Bihar News: सुपौल में ग्रामीण बैंक के मैनेजर और सहायक से लूट, फायरिंग करते हुए लुटेरे फरार

Loot in Supaul: सुपौल में बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कार्यालय सहायक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. घटना के समय लुटेरों ने फायरिंग भी कि प्रबंधक की बाइक लेकर फरार हो गए.

Loot from Garmin Bank manager: सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र में बेलही चौक के पास बुधवार की देर शाम बेखौफ अपराधियों ने ग्रामीण बैंक के प्रबंधक और कार्यालय सहायक से लूटपाट की. बाइक सवार तीन अपराधियों ने पहले दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की फिर बैंक के कर्मचारियों की बाइक लूट ली. बताया जा रहा है कि इस दौरान नकदी भी लूटी गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और चौक पर अफरा-तफरी मच गई.

बैंक कर्मियों को घेरकर दिया घटना को अंजाम

बताया जाता है कि घटना के वक्त इटहरी शाखा के कार्यालय सहायक संजीव कुमार और मरौना शाखा के प्रबंधक प्रणव कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर मरौना से बैंक का कार्य निपटाकर लौट रहे थे. बेलही चौक पर तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें घेर लिया. लूटपाट के दौरान सहायक और अपराधियों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन अपराधियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी और संजीव कुमार की बाइक लूट ली.

सूचना मिलते ही नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से अपराधियों का गिरा एक देसी कट्टा बरामद किया है. नदी थाना प्रभारी अंशु कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

मामले की जांच मं जुटी पुलिस

नदी थाना प्रभारी अंशु कुमार सिंह ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटनास्थल से भागने के क्रम में गिरा अपराधियों कट्टा बरामद किया गया है, अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें की सुपौल में इन दिनों लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. बीते दिनों ही सुपौल रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से एक व्यक्ति का मोबाइल छीनकर एक युवक भागने लगा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. 

ये भी पढ़ेंः Samastipur News: समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, 2 महिला सिपाही सहित 8 जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget