एक्सप्लोरर

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम रेणु देवी को नियमों का पालन करने की दी नसीहत, जानें- क्यूं?

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को नसीहत देते हुए कहा कि नियमों का पालन किया करें. जब आसन कोई बात कहे तो उसे मानें.

पटना: बिहार विधानसभा में बजट सत्र के 14वें दिन की कार्यवाही हंगामेदार तारीके से शुरू हुई. विपक्ष ने शराब बरामदगी मामले में सीएम नीतीश से मंत्री रामसूरत राय को बर्खास्त करने मांगने की मांग की. हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के समझाने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. इसी दौरान अल्पसूचित प्रश्नों का उत्तर देने के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी खड़ी हुईं.

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के जवाब देने के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बीच में खड़े हुए और अपनी बात रखनी चाही, जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने भी सहमति जताई और रेणु देवी से बैठने की अपील की. लेकिन विजय कुमार सिन्हा की बातों को नकारते हुए उन्होंने बोलना जारी रखा. इसपर तेजस्वी नाराज हो गए और नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों पर आसन के अपमान का आरोप लगाया.

इस बात का मुद्दा बना कर विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. कुछ विधायक आसन से उतर कर वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर सत्तादल के नेता आसन का सम्मान नहीं करेंगे और उन्हें निर्देशित करेंगे तो हमारा सदन में रहने का क्या मतलब है?

इधर, हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने पहले विपक्ष के नेताओं को शांत कराया. इसके बाद उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को नसीहत देते हुए कहा कि नियमों का पालन किया करें. जब आसन कोई बात कहे तो उसे मानें. वहीं, उन्होंने तेजस्वी को कहा कि आसन को निर्देशित करने का अधिकार किसी के पास नहीं है. सदन के भीतर आसन सबसे महत्वपूर्ण है.

मालूम हो कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब विजय कुमार सिन्हा ने सदन के सदस्यों को नसीहत दी हो. इससे पहले बुधवार को उन्होंने विपक्ष के नेताओं को फटकार लगाई थी. उन्होंने कहा था कि समय बदल गया है, नियमों का पालन करें, नहीं तो कार्रवाई करते हुए बाहर निकाल दूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget