एक्सप्लोरर

बिहार: एक्शन मोड में विधानसभा अध्यक्ष, गृह सचिव और DIG से विधायक पिटाई मामले में मांगी रिपोर्ट

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखने की जवाबदेही सभी की है. लक्ष्मण रेखा पार करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है.

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो हुआ उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. पुलिस बल ने जिस सख्ती से विरोध प्रदर्शन कर रहे विपक्ष के विधायकों को मारपीट कर बाहर निकाला, वो तस्वीर चौंकाने वाली थी. इस घटना के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार विधायकों के साथ मारपीट और बदसलूकी करने वाले पुलिस जवानों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस मुद्दे पर कल उन्होंने बिहार बंद का भी एलान किया है.

इधर, इस पूरे मामले में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार पुलिस के डीआईजी एसके सिंघल और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद से रिपोर्ट सौंपने को कहा है. बिहार विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष ने गृह विभाग अपर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से फोन पर बात कर मंगलवार को बिहार विधान परिसर में सदस्यों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा हुए दुर्व्यवहार के मामले को अपने स्तर से संज्ञान लेते हुए दोषी पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर रिर्पोट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ताकि उनपर कार्रवाई की जा सके.

साथ ही उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा का ख्याल रखने की जवाबदेही सभी की है. लक्ष्मण रेखा पार करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है. साथ ही उन्होंने उस दिन सदस्यों द्वारा किए गए व्यवहार की समीक्षा और कार्रवाई के लिए उस दिन का वीडियो फुटेज बिहार विधन सभा की आचार समिति को सौंपने का निर्णय लिया.

बता दें कि आज बिहार पुलिस के डीआईजी एसके सिंघल और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बिल को लेकर जारी विवाद के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. पीसी के दौरान बिहार विधानसभा में हुई पुलिसिया कार्रवाई पर अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने कहा कि विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पुलिस बुलाई गई थी. विधानसभा अध्यक्ष द्वारा यदि किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की जाती है, तो जरूर की जाएगी.

विधानसभा अध्यक्ष के कहने पर होगी कार्रवाई

गृह सचिव और डीजीपी ने कहा कि मार्शल की तैनाती होने के बाद पुलिस के अंदर जाने की वजह स्पीकर का निर्देश था. स्पीकर के निर्देश और उनके सहयोग के लिए पुलिस अंदर गयी. अध्यक्ष महोदय के आदेश पर जो कार्रवाई करनी थी, वो की गयी. हालांकि, बदसलूकी की बात नहीं मानते हुए उन्होंने कहा कि अगर आगे सरकार जांच के आदेश देती है, तो वो भी तब जब स्पीकर का आदेश नहीं होगा, तब तक नहीं किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget