एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2024: चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, पटना में लाखों व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को दिया अर्घ्य

Chhath Puja In Patna: राजधानी पटना समेत तमाम जिलों में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों और तालाबों पर जाकर उगते सूर्य की उपासना की. इसे साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गई.

Devotees Offered Prayers To Rising Sun: बिहार की राजधानी पटना में छठ पूजा के अंतिम दिन शुक्रवार ( 08 नवंबर)  को श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. लाखों की संख्या में छठ व्रती, दीघा घाट, गंगा घाट और कंगना घाट समेत अन्य घाटों पर पहुंचे थे. पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, आरा, भागलपुर, बक्सर में भी हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नदियों और तालाबों पर जाकर सूर्य की उपासना की. इसे साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा संपन्न हो गया.
 
व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत का किया कमापन
 
छठ पूजा के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रतियों ने अपने 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करके समापन किया. सभी के बीच ठेकुआ प्रसाद का वितरण किया गया. मान्यता है कि उगते सूर्य को अर्घ्य देने से आरोग्य, सौभाग्य और संतान की प्राप्ति होती है. लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ था.
 
 
पहले दिन व्रतियों ने गंगा स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित किया. इसके बाद अरवा चावल, चने की दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद तैयार किया. दूसरे दिन बुधवार को लोहंडा खरना के दिन व्रतियों ने पूरे दिन उपवास कर शाम में भगवान का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ. गुरुवार 07 नवंबर को डूबते सूर्य को व्रतियों ने पहला अर्घ्य दिया. उसके बाद आज शुक्रवार को व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को नदी, और तालाबों में बने घाटों पर जाकर अर्घ्य दिया. 
 
पूरे बिहार में छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न
 
पटना में छठ के लिए 100 से ज्यादा घाट तैयार किए गए थे, राजधानी के 102 गंगा घाटों, 63 तालाबों और 45 पार्कों में महापर्व मनाया गया. पटना में छठ महापर्व के लिए गंगा घाटों पर सुरक्षा के खास इंतजाम थे. पटना में 20 अफसरों की तैनाती की गई था. इसके अलावा बिहार विशेष सुरक्षा पुलिस बल की 35 कंपनियां और सीआरपीएफ की तीन कंपनियां भी सभी प्रमुख जगहों पर तैनात की गई थी. कुछ जिलों में हुए छिटपुट हादसों को छोड़ कर पूरे बिहार में छठ पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget