एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: दादा-परदादा के नाम से है भूमि तो घबराएं नहीं, जमीन सर्वे से पहले बस कर लें ये खास काम

Bihar Land Survey: ऑफलाइन के साथ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इसको लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की गई है. समझिए अपने काम की यह खबर.

Bihar Land Survey 2024: बिहार में 20 अगस्त 2024 से जमीन का सर्वे शुरू होने जा रहा है. इसको लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. कौन सा फॉर्म भरें, कौन से कागजात तैयार रखने हैं, सर्वे टीम को क्या दिखाना होगा, ऐसे तमाम तरह के प्रश्न हैं. ऐसे में जानिए कि जमीन सर्वे से पहले आपको कौन-कौन से कागजात तैयार रखने हैं. आवेदक को स्व घोषणा (Self Declaration) के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत है. दादा-परदादा के नाम से जो जमीन है उसे सर्वे से अपने नाम पर कराया जा सकता है. जानिए आपको क्या करना होगा.

जमीन सर्वे के वक्त कौन-कौन से दस्तावेज तैयार रख लेना है अगर इसके बारे में जानें तो बताया जा रहा कि चार-पांच चीजें हैं जिनका ध्यान रखना है. आपको जमीन की रसीद (जिसके नाम से भी हो), रजिस्ट्री की कॉपी, खाता खतियान या पुरानी जो जमीन है उसका नक्शा रखना होगा.

ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से इसको लेकर ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू की गई है. इसके लिए वेबसाइट भी उपलब्ध है. मोबाइल के प्ले स्टोर से बिहार सर्वे ट्रैकर नाम से एप है उसको डाउनलोड कर सकते हैं और सेवा का लाभ ले सकते हैं. सर्वेक्षण की सारी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. भूमि सर्वे के लिए आपको (आवेदक) अपनी जमीन के लिए सेल्फ डिक्लेरेशन पत्र (स्व घोषणा पत्र) देना है. स्व घोषणा एवं वंशावली को ऑनलाइन अपलोड करने की भी सुविधा है. इसके लिए एक महीने की तिथि निर्धारित की गई है. जमीन का विवरण प्रपत्र 2 में भरकर जमा करना है. ऑनलाइन के अलावा जिलों में लगे शिविर में जाकर ऑफलाइन प्रक्रिया से भी ये काम कर सकते हैं.

आवेदक को कौन-कौन से कागजात रखने हैं तैयार?

सबसे पहले यह जान लें कि आवेदक के रूप में जब आप फॉर्म भरेंगे तो उसमें अनुलग्नक है. यानी इसके साथ कौन-कौन से कागजात अटैच करना है. नीचे उसकी लिस्ट दी गई है.

1) मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु तिथि/मृत्यु प्रमाण पत्र
2) जमाबंदी संख्या की विवरणी/मालगुजारी रसीद संख्या वर्ष के साथ
3) खतियान का नकल (यदि उपलब्ध हो तब)
4) दावा कृत भूमि से संबंधित दस्तावेजों की विवरणी
5) अगर सक्षम न्यायालय का आदेश हो तो आदेश की सच्ची प्रति
6) आवेदनकर्ता या हित अर्जन करने वाले का यानी मृतक का वारिस के संबंध में प्रमाण पत्र (इसका मतलब यह है कि आप सही वारिस हैं. आप ही के नाम पर जमीन होनी चाहिए उसके लिए प्रमाण पत्र देना है)
7) आवेदनकर्ता के आधार कार्ड की फोटो कॉपी
8) आवदेनकर्ता के वोटर आईडी कार्ड की छायाप्रति

जमीन सर्वे की जरूरत क्यों पड़ी?

बता दें कि यह जमीन छीनने की प्रक्रिया नहीं है. कहीं कोई झोलझाल नहीं होगा. जो झोलझाल था उसको समाप्त कर दिया जाएगा. जो जमीन आपकी है आपकी बनकर रहे इसके लिए यह किया जा रहा है.  इसके अलावा यह भी है कि एक तो है जो सही जमीन है वह सही व्यक्ति के पास चली जाएगी. इसके साथ ही जो जमीन विवाद का मामला आता था वह भी खत्म हो जाए. 

यह भी पढ़ें- Bihar Land Survey: बिहार में 20 अगस्त से होगा जमीन का सर्वे, बाहर रहने वाले क्या करें? जान लें नीतीश सरकार की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
PM मोदी के देर रात वाले वीडियो पर अब आया JDU का रिएक्शन, 'पेपर लीक होना…'
CAG रिपोर्ट ने खोली बिहार के वित्तीय प्रबंधन की पोल, 77 हजार करोड़ रुपये का बजट नहीं हुआ खर्च
CAG रिपोर्ट ने खोली बिहार के वित्तीय प्रबंधन की पोल, 77 हजार करोड़ रुपये का बजट नहीं हुआ खर्च
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget