एक्सप्लोरर

बिहार: आज विधानमंडल दल की बैठक में लगेगी उपमुख्यमंत्री के नाम पर मुहर, क्या सुशील मोदी को फिर से मिलेगी कुर्सी?

बिहार में एनडीए की सरकार बनने को लेकर कवायद भी तेज होने लगी है मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों पर भी तस्वीरें साफ होने लगी है. मुख्यमंत्री के रूप में जहां नीतीश कुमार के नाम पर आज औपचारिक मुहर लगेगी वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री को लेकर भी बिहार में चल रहे सस्पेंस पर आज लग सकती है मुहर.

पटना : बिहार विधान सभा चुनाव के परिणाम आते हीं एनडीए के सरकार गठन के साथ उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर कई कयासें लगाई जाने लगी. अफवाहों के दौर में ये भी खबर आई कि इस बार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की जगह किसी दूसरे नेता को बनाया जाएगा और इस रेस में पहला नाम आया कामेश्वर चौपाल का. इन अफवाहों को लेकर बयानबाजी का दौर जारी रहा. इधर इन सबके बीच बिहार में एनडीए की सरकार बनने को लेकर कवायद भी तेज होने लगी है मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों पर भी तस्वीरें साफ होने लगी है. मुख्यमंत्री के रूप में जहां नीतीश कुमार के नाम पर आज औपचारिक मुहर लगेगी वहीं दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री को लेकर भी बिहार में चल रहा सस्पेंस पर आज लग सकती है विराम.बीजेपी के सूत्रों की माने तो इस बार भी बिहार में उपमुख्यमंत्री का पद बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को हीं दिया जाएगा और सुशील कुमार मोदी ही बीजेपी के विधान मंडल दल के नेता भी होंगे.विधानमंडल दल की बैठक के दौरान सुशील कुमार मोदी के नाम पर मुहर लगेगी और इसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर भी औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा. बताते चलें कि बिहार में चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पद के नाम पर नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के लिए नया चेहरा को लेकर चर्चाओं का गर्म रहा. यहां तक कि इस रेस में दलित नेता कामेश्वर चौपाल का नाम भी सामने आया और कामेश्वर चौपाल ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी. लेकिन बीजेपी के सूत्र बताते हैं कि तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अब सुशील कुमार मोदी के नाम पर हीं मुहर लगनी तय है शुक्रवार को बीजेपी आलाकमान ने राज्य के वर्तमान उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को दिल्ली भी तलब किया था. आज बीजेपी और एनडीए के विधायक दल की बैठक होनी है इस बैठक के बाद एनडीए के नेता साझा रूप से राज्यपाल से मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बिहार चुनाव प्रभारी देवेन्द्र फडणवीस भी पटना पहुंचे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget