एक्सप्लोरर

Biahr News: कटिहार में गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों का आरोप- दहेज की खातिर मार डाला

Murder For Dowry: परिजनों ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, मगर कुछ दिन बाद ससुराल वालों की ओर से तीन लाख रुपये दहेज की मांग होने लगी.

Katihar Pregnant Woman Murder: कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के बैरिया पंचायत के सिकटीया गांव में एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर ससुराल वालों ने हत्या कर दी. मृतका के परिजनों ने दहेज की खातिर मार डालने का आरोप लगाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. बताया जाता है कि महिला का तीन साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था.

तीन लाख रुपये दहेज की थी मांग

परिजनों ने बताया कि शादी के बाद कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा, मगर कुछ दिन बाद ससुराल वालों की ओर से तीन लाख रुपये दहेज की मांग होने लगी. गरीबी के कारण लड़की के पिता सिर्फ 50 हजार रुपये ही दे पाए. बाकी रकम न देने के कारण पति मोहम्मद सफेद आलम सहित ससुराल वाले गर्भवती महिला रोजी खातून को लाठी डंडे से तीन दिनों तक पीटते रहे. जिससे उसकी मरने जैसे स्थिति हो गई.

सूचना मिलने के बाद लड़की के घर पहुंचे परिजन कटिहार के निजी क्लीनिक में इलाज कराने ले जाया जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में ही रोजी खातून ने दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है. हालांकि महिला ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने का आजमनगर थाने में मामला भी दर्ज कराया था, लेकिन इसका कोई असर ससुराल वालों पर नहीं पड़ा.

लोगों का कहना है कि रोजी खातून लगातार प्रताड़ना का शिकार होती रही. कहीं न कहीं इस मामले में आजमनगर पुलिस भी रोजी खातून की हत्या की जिम्मेदार कही जा सकती है. समाजसेवी सुविधा आलम ने नगर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई की जाती तो शायद यह घटना नहीं घटती.

थानाध्यक्ष ने मामले में क्या कहा?

वहीं इस संबंध में पंचायत मुखिया अबु तालिब ने कहा कि प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जा रहा था. लगातार तीन दिनों से पति सहित ससुराल वाले मारपीट कर रहे थे. दर्द और भूख के कारण महिला की मौत हुई है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोषियों के खिलाफ छानबीन की जारी है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'हमारे बाल बच्चे एक-एक रुपये के लिए मोहताज हैं', अनुदान के लिए मदन मोहन झा के आवास पर शिक्षकों का धरना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget