एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जेडीयू नेता उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को बताया भ्रष्टाचारी, प्रशांत किशोर को भी नहीं बख्शा

Umesh Kushwaha: जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी को जहां भ्रष्टाचार का युवराज कहा वहीं प्रशांत किशोर को एजेंसी चलाने वाला व्यक्ति करार दिया

Umesh Kushwaha On Tejashwi yadav: जहानाबाद में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने गुरुवार (29 अगस्त) को पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जनसुराज के प्रशांत किशोर पर जोरदार हमला बोला. तेजस्वी को जहां उन्होंने भ्रष्टाचार का युवराज कहा वहीं प्रशांत किशोर को एजेंसी चलाने वाला व्यक्ति करार दिया. नीतीश को विकास पुरुष बताते हुए कहा कि अगली सरकार भी नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी.

पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन 

दरअसल जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा जहानाबाद जिला मुख्यालय के कोर्ट एरिया में जिला जेडीयू कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति खुद भ्रष्टाचार के मामले में डूबा हुआ है और जमानत पर चल रहा है वह भ्रष्टाचार पर क्या बोल सकता है. तेजस्वी यादव अपने किए हुए कार्य पर नहीं बोल रहे हैं. वह सरकार पर बोल रहे हैं. ट्रांसफर पोस्टिंग पर बोल रहे हैं, जबकि हकीकत ये है कि तेजस्वी यादव खुद भ्रष्टाचारी हैं.

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने आगे बताया कि जितने दिनों से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे हैं. उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में एनडीए को 40 में से 30 सीट मिली. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अरबो रुपये की जो संपत्ति अर्जित की है, वह कहां से लाए हैं. इस पर तो कोई बात बोलते नहीं है. वह क्या बोलते हैं और कब क्या बोल रहे हैं, इसका कोई ठौर ठिकाना नहीं है.

प्रशांत किशोर पर भी बोला हमला

प्रशांत किशोर पर हमला करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि वह एक एजेंसी चलाते हैं, ऐसे लोग बड़े-बड़े पार्टी से ठेकेदारी लेकर एजेंसी चला रहे हैं. उनको भी लगता है कि मुझे एक मौका मिले, लेकिन यह होने वाला नहीं है‌. एजेंसी चलाना अलग है पार्टी चलाना अलग है. वे राजनीति में आ रहे हैं पता ही चल जाएगा. इस मौके पर जेडीयू के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा, जदयू के प्रदेश महासचिव राजीव नयन उर्फ राजू सिंह, जदयू नेता निरंजन केशव उर्फ प्रिंस सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'दीया बुझने से पहले फड़फड़ाता है', बीजेपी के मंत्री ने कर दी ममता बनर्जी सरकार की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video

वीडियोज

Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां
Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget