एक्सप्लोरर

दिल्ली में JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, सीएम नीतीश कुमार ले सकते हैं अहम फैसले

JDU Meeting In Delhi: जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हर छह महीने पर एक बार होती है. इससे पहले ये मीटिंग पटना में पिछले साल दिसंबर माह में हुई थी.

JDU National Executive Meeting: सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शनिवार (29 जून) को दिल्ली में होगी. ये बैठक सुबह साढ़े ग्यारह बजे से शुरू होगी.  जिसमें जनता दल यूनाइटेड के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हर छह महीने पर एक बार होती है. इससे पहले ये मीटिंग पटना में पिछले साल दिसंबर माह में हुई थी. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान हो सकता है.

बैठक में शामिल होंगे जेडीयू के तमाम बड़े नेता 

दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. कार्यकारिणी की बैठक में पटना से पार्टी के तमाम बड़े नेता भी दिल्ली पहुंच चुके हैं. दो दिवसीय बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा होगी. वहीं 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की जाएगी. नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद संजय झा और दिलेश्वर कामैत के अलावा तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीत तैयार करेंगे कई अहम फैसलों पर मुहर भी लगेगी.

संजय झा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

सूत्रों के मुकाबिक संजय झा केंद्र मे मंत्री पद के भी दावेदार थे, लेकिन सवर्ण जाति से आने वाले ललन सिंह के मंत्री बनने की वजह से संजय झा के लिए जातीय समीकरणों के लिहाज से मंत्री बनना सम्भव नहीं हुआ. उन्हें राज्यसभा में जेडीयू संसदीय दल का नेता बनाया गया है. अब नीतीश कुमार उन्हें एक और जिम्मेदारी दे सकते हैं. दरअसल बिहार मे नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से अलग कर बिहार में एनडीए सरकार बनाने में भी संजय झा की बड़ी भूमिका रही है. बता दें कि संजय झा नीतीश कुमार के काफी खास जेडीयू नेताओं में से एक हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'लवली आनंद का बयान शर्मनाक, किसानों से माफी मांगे', JDU सांसद पर बरसे मृत्युंजय तिवारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget