एक्सप्लोरर

बिहार: JDU एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने खुद को किया होम क्वारंटाइन, ट्वीट कर दी ये जानकारी

जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर कहा कि मेरी धर्मपत्नी और दामाद कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. बेटी भी अस्वस्थ है. पिछले कुछ दिनों से मैं भी उनके साथ ही दिल्ली में हूं. इसलिए मैंने और परिवार के बाकी सभी सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है."

पटना: देश भर में कोरोना बड़ी तेजी से फैल रहा है. संक्रमण में दूसरी और ज्यादा खतरनाक लहर की चपेट में रोजाना हजारों लोग आ रहे हैं. मौतों का आंकड़ा डराने वाला है. आम-खास सभी कोरोना की जद में आ रहे हैं. इसी क्रम में जेडीयू एमएलसी उपेंद्र कुशवाहा होम क्वारंटाइन हो गए हैं.अपने होम क्वारंटाइन होने की जानकारी गुरुवार की सुबह उन्होंने ट्वीट कर दी है. 

पत्नी और दमाद हैं कोरोना संक्रमित

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, " मेरी धर्मपत्नी और दामाद कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. बेटी भी अस्वस्थ है. पिछले कुछ दिनों से मैं भी उनके साथ ही दिल्ली में हूं. इसलिए मैंने और परिवार के बाकी सभी सदस्यों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है." बता दें कि कुशवाहा बीते कुछ महीनों से दिल्ली में ही हैं. दामाद की तबीयत खराब होने के बाद वे अपनी बेटी के साथ हैं. इस बात की जानकरी भी उन्होंने ट्वीट कर दी थी.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो बिहार में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.  राज्य में कुल 13,374 नए मरीज सामने आए हैं. ऐसे में राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 98,747 हो गई है. जल्द ही आंकड़ा 1 लाख पार कर जाएगा. वहीं, बीते 24 घंटे में कोरोना की जद में आकर 84 लोगों के जान गंवाई है. जबकि 8818 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं. 

पटना की स्थिति बदतर

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों को देखें तो पिछले 24 घंटे में सूबे की राजधानी पटना में कोरोना के 2207 नए मरीज सामने आए हैं. जबकि औरंगाबाद में 597, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, गया में 1133, मुजफ्फरपुर में 490, नालंदा में 423, नवादा में 209, पूर्णिया में 548, सारण में 589, सुपौल में 427, वैशाली में 220 और पश्चिमी चंपारण में 547 मामले सामने आए हैं. 

रिकवरी रेट में आई गिरावट

कोरोना टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 1,03,895 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है. वहीं, राज्य में कोरोना रिकवरी रेट 77.09 प्रतिशत है, जो पिछले 24 घंटे में 0.34 प्रतिशत कम हो गया है. मालूम हो कि राज्य में एक मई से 18 से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को टीका देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इतनी बड़ी जनसंख्या के टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: एक साल के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 

बिहार: कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी सरकार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget