एक्सप्लोरर

बिहार: पीएम मोदी के नारे को JDU ने बनाया चुनावी हथियार, RJD ने साधा निशाना

जेडीयू पीएम मोदी के उन बयानों को भुनाने में लगी है, जिनमें प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की है.

पटना: लोकसभा चुनाव का नारा था "मोदी है तो मुमकिन है". अब बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने नया नारा दे दिया है "नीतीश हैं तो कुछ भी संभव है". पटना की सड़कें इन दिनों यहीं कह रही हैं.

दरअसल, पिछले कुछ समय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकारी योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के दौरान पीएम मोदी और सीएम नीतीश एक दूसरे से जुड़ते हैं. इसी दौरान पीएम मोदी सीएम नीतीश की दिल खोलकर तारीफ भी करते हैं. जेडीयू पीएम मोदी के इन्हीं बयानों को भुनाने में लगी है.

पटना की सड़कों पर पार्टी की ओर से लगाए पोस्टरों में पीएम मोदी के बयान को कोट करते हुए लिखा गया है कि 'नीतीश जी जैस सहयोगी हो तो कुछ भी संभव है', 'आधुनिक बिहार को गढ़ने में नीतीश जी की अहम भूमिका है' आदि.

इसी मामले पर जब हमने बिहार सरकार में मंत्री व जेडीयू नेता अशोक चौधरी से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो मुख्यमंत्री की तारीफ की है, उसी का पोस्टर समर्थकों ने लगाया है. प्रधानमंत्री ने कहा है कि नीतीश जी हैं, तो सब संभव है. प्रधानमंत्री को लग रहा है कि नीतीश सरकार केन्द्रीय योजनाओं का लाभ उठा रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ से आने वाले समय में नए बिहार का निर्माण होगा.

हालांकि जब हमने इसी मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी से बात की तो उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सांप और नेवले की लड़ाई को पाटने के लिए यह पोस्टर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि नीतीश जी और नरेंद्र मोदी जी की शुरू से ही तल्खी रही है. नरेंद्र मोदी जी के कारण ही नीतीश जी ने खाने का पत्तल आगे से खींच लिया था. अब जेडीयू को यह डर सता रहा है कि नरेंद्र मोदी इसका बदला लेने को तैयार हैं.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, "बिहार की जनता को यह विश्वास दिलाने के लिए इन लोगों ने पोस्टर लगाया है कि उनके बीच अब कलह नहीं है. लेकिन नरेंद्र मोदी जी अपना पुराना हिसाब- किताब कभी भी चुकता कर देंगे."

आरजेडी प्रवक्ता ने जेडीयू से सवाल किया कि पांच साल पहले यही प्रधानमंत्री नीतीश कुमार के बारे में क्या नहीं बोले थे, अब तारीफ कर रहे हैं. वह उस समय सही बोले थे या अब सही बोल रहे हैं.

गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी हैं. पोस्टर के जरिए पार्टियां कभी विपक्ष को कठघरे में खड़े करती हैं, तो कभी अपने नेता की तारीफ में कसीदे पढ़ती हैं. इसी कड़ी में जेडीयू भी मौके को भुनाने की कोशिश में लगी है.

यह भी पढ़ें:

कृषि बिल को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- सरकार ने किसानों के खिलाफ मौत का फ़रमान निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर BJP का पलटवार- 'इनकी मंशा केवल...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget