एक्सप्लोरर

Bihar Politics: रथ के जरिए महिला और अति पिछड़ा वोटरों को साधने की तैयारी, अब JDU बताएगी CM का काम 

JDU Leaders Flagged Off: संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान महिला सशक्तिकरण और अति पिछड़ा को ताकत देने में है. पार्टी अपने सरकार के कामों के बारे में जनता को बताएगी.

JDU Leaders Flagged Off Chariot: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब महज 10 महीने बाकी रह गए हैं तो सभी पार्टियों की तैयारी भी चरम पर है. महागठबंधन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार के जिलों में यात्रा पर है और इस बीच जनता से नए-नए वादे भी कर रहे हैं. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी जेडीयू उनके मंसूबे को आगे बढ़ाने में जुटी है.

पार्टी सरकार के कामों के बारे में जनता को बताएगी

पहले चर्चा हुई कि नीतीश कुमार महिला संवाद यात्रा पर निकलेंगे तो तेजस्वी यादव ने 'माई बहिन मान योजना' के तहत 2500 रुपये देने की घोषणा करके महिलाओं को लुभाने का प्रयास किया. नीतीश कुमार की यात्रा तो नहीं निकली. अब वह सोमवार से प्रगति यात्रा पर निकलेंगे. परंतु उससे पहले जेडीयू ने सभी विधानसभा में रथ दौड़ाने शुरू कर दिए हैं और रथ के जरिए पार्टी अपने सरकार के कामों के बारे में जनता को बताएगी.

सीएम नीतीश की यात्रा के पहले आज रविवार को जेडीयू ने दो रथों को रवाना किया, जिसमें महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारी शक्ति और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ से कर्पूरी रथ को रवाना किया गया. नारी शक्ति रथ में महिलाओं के जरिए सरकार के किए गए कामों के बारे में रथ के में लिखा गया है, तो कर्पूरी रथ में अति पिछड़ा के लिए जितने काम हुए हैं, उस योजना के बारे में रथ पर लिखकर बताया गया है. ये रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को सीएम नीतीश के जरिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी देगा.

जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर दोनों रथ को रवाना किया. मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान महिला सशक्तिकरण और अति पिछड़ा को ताकत देने में है. जब सरकार बनी थी तो महिला को 50% आरक्षण, शिक्षा पर काम, नौकरी में रिजर्वेशन यह सारा काम पिछले 18 से19 साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुआ है. बिहार में पिछड़ा, अतिपिछड़ा को पंचायत में आरक्षण नहीं था, जो 2006 से आरक्षण देने का काम नीतीश कुमार ने किया.

महिला और अति पिछड़ा वोटरों के साधने की कोशिश

उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा के लिए कर्पूरी छात्रावास से लेकर अन्य सुविधा देने का काम नीतीश कुमार ने दिया. यह दोनों रथ निकाला गया है, जो पूरे प्रदेश में घूमेगा और मुख्यमंत्री के जरिए किए गए कार्य को बताने का काम करेगा. बता दें कि जातीय गणना की सर्वे के अनुसार बिहार में करीब 36 प्रतिशत अति पिछड़ा हैं तो पूरी महिला की आबादी करीब 48% हैं. माना जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ये कोर वोटर है. ऐसे में अब रथ निकाल कर जेडीयू अपने मुख्य वोटरों को साधने की तैयारी में जुट गई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: नाम 'बच्चा' लेकिन आतंक है बड़ा! बिहार के इस शिक्षा माफिया ने ED की जब्त संपत्ति भी करा ली अपने नाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget