एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बंटेंगे तो कटेंगे' के नारे पर BJP-JDU में फाड़, तकरार के बीच RJD ने कह दिया- 'तेजस्वी से जुड़ेंगे'

Slogan Batenge To Katenge: बीजेपी की तरफ से कई राज्यों में पोस्टर लगाए गए हैं कि हिंदू तब ही सुरक्षित रहेंगे, जब एकजुट रहेंगे. इस बीच आरजेडी ने बिहार में पोस्टर के जरिए नया संदेश दे दिया है.

JDU BJP Leader statement: बिहार में 'बंटेगे तो कटेंगे' के नारे पर जेडीयू बीजेपी आमने सामने हैं. इसे लेकर जेडीयू के बड़े मुस्लिम चेहरे एवं एमएलसी गुलाम गौस (Ghulam Gaus) ने शुक्रवार को कहा कि इस तरह के नारे कि देश में कोई जरुरत नहीं है. हम लोग तो एकजुट हैं, इस नारे की जरुरत उन लोगों को है जिनको एक संप्रदाय के नाम पर वोट चाहिए. जब देश का प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, गृह मंत्री सब हिन्दू हैं, तो फिर हिन्दू कैसे असुरक्षित हो गए? यह जवाब बीजेपी दे. 

गुलाम गौस ने 'बंटेगे तो कटेंगे' पर क्या कहा?

गुलाम गौस ने कहना है कि सारे मुद्दे फेल हो चुके हैं. इसलिए इस तरह का नारा दिया जा रहा है कि बंटेगे तो कटेंगे. मुद्दा बेरोजगारी, महंगाई, भुखमरी है. इस पर बात नहीं हो रही है. हिन्दू मुस्लिम में एकता थी भाईचारा था. तब ही अंग्रेज डर गए और देश से चले गए और देश आजाद हुआ. बिहार में 'बंटोगे तो कटोगे' का नारा नहीं चलेगा. बिहार में बहार है. नीतीश की सेक्युलर छवि है. 

जेडीयू नेता के इस बयान पर बीजेपी ने बड़ा हमला किया है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने गुलाम गौस पर पलटवार करते हुए कहा कि हिन्दू 'बंटेंगे तो कटेंगे' और निर्मलता से कटेंगे. कसाई की तरह निर्ममता से मारेगा. हम लोग कटे हैं. 1947 में कटे हैं. उसके बाद कई बार दंगों में कटे हैं. जब भी हम लोग बंटे हैं तो कटे हैं, इसलिए अब बंटने को हम लोग तैयार नहीं हैं. 

अजय आलोक ने कहा कि बिहार के हिंदू भाइयों से अपील है मिल कर रहिए, साथ रहिए. बंटेगे तो कटेंगे. 'एक हैं तो सेफ हैं'. देश से अंग्रेज और मुस्लिम भी भाग गए धर्म के आधार पर, पाकिस्तान ले लिया. बाकी यहां क्यों रुक गए. जो लोग रुक गए हैं, सिर तन से जुदा का नारा दे रहे हैं. गुलाम गौस की पृष्ठभूमि बिहार में हर कोई जानता है. क्या वह अपने आप को इस देश का हिस्सा मानते हैं? 

आरजेडी की तरफ से भी लगाए गए पोस्टर

बता दें बीजेपी की तरफ से यूपी समेत देश भर के कई राज्यों में पोस्टर लगाए गए हैं कि हिंदू तब ही सुरक्षित रहेंगे, जब एकजुट रहेंगे. बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे. जदयू इससे सहमत नहीं है. इस मुद्दे पर बीजेपी और जेडीयू तब आमने-सामने हैं, जब पटना में कल आरजेडी की तरफ से पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें लिखा गया कि न बटेंगे न कटेंगे, तेजस्वी से जुड़ेंगे और तेजस्वी को 2025 का सत्ताधीश बताया गया है. 

ये भी पढ़ेंः 'बिहार के अपराधी मुझे नहीं जानते, उल्टा टांग देंगे और पता भी नहीं चलेगा', क्यों भड़के प्रशांत किशोर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget