एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जातीय गणना पर क्या बोल गए चिराग पासवान कि उनकी सहयोगी JDU बिफरी? RJD ने भी दे दी नसीहत

Chirag Paswan: जातीय गणना को लेकर छिड़ी बहस पर आए दिन पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो जाती है. अब चिराग पासवान के एक बयान पर जेडीयू और आरजेडी ने असहमती जताई है.

JDU RJD Reaction On Chirag Paswan Statement: जातीय गणना को लेकर देश की राजनीति हाल के दिनों में काफी गरम है. इस मुद्दे को लेकर तमाम पार्टियां अगल-अलग नजरिया रखती हैं, तो वहीं एलजेपीआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है कि जातीय गणना के आंकड़े सरकार सार्वजनिक नहीं करे. चिराग के इस बयान से जेडीयू सहमत नहीं है. जेडीयू ने देश में जातीय गणना कराने की मांग भी की है. जेडीयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने आज बुधवार (23 सितंबर) को दिए अपने बयान में कहा कि जेडीयू ही नहीं बल्कि देश के वो तमाम शोषित वंचित, जिन लोगों को सम्मानजनक अधिकार नहीं मिला है, वह सब चाहते हैं कि जातीय गणना हो. 

आंकड़े भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए- श्रवण कुमार 

श्रवण कुमार ने कहा कि जातीय गणना के बाद आंकड़े को भी सार्वजनिक किया जाना चाहिए. बिना आंकड़े को सार्वजनिक किए काम कैसे चलेगा? जब सब कुछ पारदर्शी तरीके से होगा तो आंकड़े भी जारी होने चाहिए. गरीब शोषित वंचित हाशिये पर खड़े लोग जानना चाहते हैं कि उनकी आबादी कितनी है? राष्ट्रीय स्तर पर जातीय गणना हो और इन कैटेगरी के लोगों के लिए विकास कार्यक्रम बनाया जाए. उनको उनका अधिकार दिया जाए.

सीएम नीतीश ने महागठबंधन सरकार में जातीय गणना कराई. आरक्षण का दायरा बढ़ा. 94 लाख ऐसे परिवार चिन्हि्त हुए जिनके पास नौकरी नहीं है. तीन साल में इन परिवारों को दो-दो लाख रुपये बिहार सरकार देगी. रोजगार शुरू करने के लिए. देश व राज्यों में जातीय गणना कराकर सरकारों को इस तरह का काम करना चाहिए. आंकड़े भी सिर्फ जारी होने से काम नहीं चलेगा वास्तविक संख्या के आधार पर विकास योजनाएं बनानी होगी. 

आरजेडी बोली चिराग पासवान कुतर्क दे रहे हैं 

वहीं चिराग के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि चिराग कुतर्क दे रहे हैं. जब जातीय गणना के आंकड़े जारी होंगे तब ही विकास कार्यक्रम बनेगा. बिना आंकड़ा जारी किये काम कैसे होगा? आंकड़ों से पता चलेगा कि कौन अंतिम पंक्ति में हैं? तभी पता चलेगा कि कौन मजदूरी कर रहे हैं? कौन रिक्शा चला रहा है? देश में जातीय गणना हो और सरकार आंकड़े भी जारी करे. चिराग केंद्र सरकार में हैं. दबाव बनाकर जातीय गणना कराएं. महागठबंधन सरकार में तेजस्वी ने तो बिहार में जातीय गणना करवाई थी. 

बता दें जातीय जनगणना पर एलजेपी (रामविलास) प्रमुख एवं सांसद चिराग ने एबीपी न्यूज को दिए एक बयान में कहा था कि मैं भी जाति जनगणना का पक्षधर हूं. मैंने हमेशा जाति जनगणना का समर्थन किया है. सब की सहमत से ही बिहार में जाति सर्वे कराया गया था. मैं पूरी तरह से इसके पक्ष में हूं. सरकारों के पास किस जाति की कितनी आबादी है यह आंकड़ा होना चाहिए, लेकिन उसे सार्वजनिक नहीं किया जाना चाहिए. हालांकि आंकड़े सार्वजनिक नहीं करने कि बात जो चिराग ने कही, इससे उनकी सहयोगी दल जेडीयू भी सहमत नहीं है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News:विदेश जाने के चक्कर में कहीं आप भी ना हो जाएं ठगी का शिकार..., बिहार में चल रहा था खेल, 55 पासपोर्ट जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के केस में महागठबंधन पर क्यों भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर? 'मेरी फोटो…'
भरत तिवारी के केस में महागठबंधन पर क्यों भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर? 'मेरी फोटो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी की मां ने बताया कौन है एनकाउंटर का जिम्मेदार, भाई बोला- 'मेरी मांग है कि…'
भरत तिवारी की मां ने बताया कौन है एनकाउंटर का जिम्मेदार, भाई बोला- 'मेरी मांग है कि…'
पप्पू यादव ने सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा, कहा- भरत तिवारी को मिले शहीद का दर्जा
पप्पू यादव ने सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा, कहा- भरत तिवारी को मिले शहीद का दर्जा

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे हेलिकॉप्टर बनेगा और घातक
ईरान डील में उलझा रहा PAK, ट्रंप ने भारत के साथ कर ली बड़ी डिफेंस डील, अपाचे बनेगा और घातक
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
भरत तिवारी एनकाउंटर के बीच CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सफाई अभियान चलता रहेगा'
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
कांप उठेगा बॉक्स ऑफिस! 'टॉक्सिक' ही नहीं, 'केजीएफ' स्टार यश की आ रहीं ये 5 धमाकेदार फिल्में
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
डोपिंग टेस्ट से इनकार, खिलाड़ी पर लगा 4 साल का बैन; 2023 में जीता था खिताब
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
तेज झटकों से कांप उठी अफगानिस्तान की धरती, पूर्वी प्रांत हिंदू कुश में आया 5.2 तीव्रता का भूकंप
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
क्रॉस वोटिंग के 'झूठ' का फैसला करेंगे भगवान? कर्नाटक BJP में 'मंदिर शपथ' पर बवाल, दिल्ली तलब हुए नेता!
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
शौक पड़ा भारी! Mahindra Thar को कराया मॉडिफाई, अब 4 लाख का इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
CBSE 12वीं में रांची की बेटी का कमाल, री-इवैल्यूएशन के बाद हासिल किए 500 में 500 नंबर
Embed widget