एक्सप्लोरर

'13 करोड़ लोगों के मुखिया कितने स्वस्थ', प्रशांत किशोर ने CM का मांगा हेल्थ बुलेटिन तो BJP ने दी चेतावनी

प्रशांत किशोर ने कहा कि सीएम की मानसिक स्थिति की जांच हो. ये जांच सरकार के लोग और अधिकारी अपने ही डॉक्टर से करवा सकते हैं, इस पर बीजेपी नेता ने पीके पर पलटवार भी किया.

Prashant Kishor: जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गुरुवार को अपना आमरण अनशन खत्म किया. इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सत्याग्रह का ऐलान किया और सीएम नीतीश पर हमला बोला. उन्होंने एक बार फिर सीएम को बीमार बताया. प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, उनका हेल्थ बुलेटिन जारी होना चाहिए. 

सीएम की मानसिक स्थिति की जांच हो-पीके

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति की जांच हो. 13 करोड़ लोगों के मुखिया कितने स्वस्थ हैं, या नहीं ये सार्वजनिक होना चाहिए. अगर सीएम ठीक नहीं है तो चुनाव में 11 महीने का वक़्त है. 11 महीनों तक बिहार कौन चलाएगा ये जनता को पता होना चाहिए. सीएम के मानसिक स्वास्थ्य की जांच सरकार के लोग और अधिकारी अपने ही डॉक्टर से करवा सकते हैं, लेकिन यह जानना जरूरी है कि उनकी मानसिक स्थिति क्या है?

वहीं इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा कि बीपीएससी मामले को लेकर कहा कि छात्रों ने सरकार को बहुत समय दिया. राज्यपाल से लेकर मुख्य सचिव तक सभी ने छात्रों की समस्याएं सुनीं लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया. अब न्यायालय पर भरोसा है. पीके ने कहा कि बिहार में अब सिर्फ छात्रों की समस्याओं पर बात नहीं होगी. पूरे बिहार की समस्याओं के सुधार के लिए वह सत्याग्रह करेंगे. उन्होंने कहा, "आज से मैं सत्याग्रह शुरू करने जा रहा हूं. 

प्रशांत किशोर को मंगल पांडेय की चेतावनी

वहीं प्रशांत किशोर के सीएम पर दिए बयान पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चेतावनी दे डाली. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर मर्यादा में रहें. अनशन की वजह से खुद प्रशांत किशोर की मानसिक स्थिति तो खराब नहीं हो गई. सीएम कितनी मेहनत कर रहे हैं, बिहार की जनता के लिए ये सब देख रहा है. पीके सिर्फ़ मीडिया में आने के लिए ये सब बयान दे रहे हैं. अगर पीके की मानसिक हालत ठीक नहीं तो बताएं मैं कोइलवर अस्पताल में भर्ती करवा दूंगा. 

ये भी पढ़ेंः 'जय नीतीश...तय नीतीश, अब कुछ नहीं हो सकता', जीतन राम मांझी के 20 सीट की डिमांड पर बोले दिलीप जायसवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget