एक्सप्लोरर

Bihar News: बीच सड़क पर वो चिखती रही, लोग देखते रहे, घर वालों को छोड़कर जिसे अपनाया उसी ने...

Dispute After Love Marriage: सोनल ने तीन साल पहले कुंदन कुमार राम के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह रचाया था. अब उसी पति ने उसे मारकर मौत के घाट उतार दिया. आखिर ऐसा क्या हुआ जो पति ने ये कदम उठा लिया.

Husband Killed Wife In Jamui: जमुई समाहरणालय से महज 200 मीटर की दूरी पर शनिवार (22 जून) को सड़क पर जो खौफनाक मंजर लोगों ने देखा वो सचमुच दिल दहलाने वाला था. जमुई वार्ड संख्या 20 के कल्याणपुर मुहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी इतनी बार चाकू से गोदा कि वो दुनिया को ही छोड़ गई. महिला चाकू लगने से इतनी घायल हो चुकी थी कि पटना इलाज के लिए ले जाने के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया. ये वही पति था, जिससे 3 साल पहले लड़की ने घर से भाग कर शादी रचाई थी. 

दोनों के बीच हुआ था घरेलू विवाद 

मृतका कल्याणपुर मुहल्ला निवासी किशोर सिन्हा की पुत्री सोनल सिन्हा बताई गई है. बताया जाता है कि सोनल ने तीन वर्ष पूर्व नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 कल्याणपुर मुहल्ला निवासी भरत राम के पुत्र कुंदन कुमार राम के साथ घर से भागकर प्रेम विवाह रचाया था. इस दौरान सोनल ने एक बच्ची को जन्म दिया. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और दोनों अलग हो गए. पति कुंदन लगातार सोनल को अपने साथ रहने का दबाव बना रहा था, लेकिन सोनल जाने को तैयार नहीं थी. दोनों के बीच विवाद तलाक तक पहुंच गया था.

इसी रंजिश में शनिवार को सोनल जब अपनी छोटी बहन प्रिया सिन्हा के साथ पूजा करने कल्याणपुर मुहल्ला स्थित हनुमान मंदिर गयी थी, जहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में ही कुंदन कुमार राम ने अचानक पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. सोनल को बचाने गई छोटी बहन प्रिया सिन्हा को भी कुंदन ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया. घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की छानबीन के लिए पहुंची. साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया. सोनल की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया है सभी का रो-रोकर बुरा हाल है.

अपराधी की पहचान में जुटी पुलिस

ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पति ने बीच सड़क पर 10 से ज्यादा बार चाकूओं से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी. वह चिल्लाती रही, चिखती रही, छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन वह नहीं माना. पेट और कंधे से खून बहता रहा. जान बचाने के लिए वह दौड़ती रही, लेकिन वह नहीं माना. बीच सड़क मर्डर की यह तस्वीर लोगों के जहन कौंधता रहेगी.

इस मामले में जमुई डीएसपी ने बताया कि घटना के आस-पास सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधी की पहचान सुनिश्चित की जा रही है. फैमिली डिस्प्यूट के कारण हत्या कर दी गई है. तलाक की कार्यवाही न्यायालय में चल रही थी, लेकिन किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और दिनदहाड़े पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी.

ये भी पढ़ेंः NEET Paper Leak case: करोड़ों की आलीशान कोठी में रहता था पेपर लीक का सरगना, जानें कहां जाता था छुट्टियां मनाने सिकंदर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget