एक्सप्लोरर

Bihar Jamin Survey: बिहार में भूमि सर्वे के बीच किया गया बड़ा बदलाव, जानिए अब किस आधार पर आपकी होगी जमीन

Bihar Land Survey: अगस्त (2024) से बिहार के सभी अंचलों में भूमि सर्वे का काम शुरू हो चुका है. इस बीच जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उसे दूर भी किया जा रहा है.

Bihar Land Survey 2024: बिहार में जमीन सर्वे (Jamin Survey) के बीच जो-जो समस्याएं आ रही हैं उसे लगातार दूर किया जा रहा है. इस बीच जमीन सर्वे में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा बदलाव किया है. विभाग की ओर से मंगलवार (10 दिसंबर) को इस संबंध में नई जानकारी दी गई है. अब समझिए किस आधार पर जमीन आपकी होगी.

विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रैयत का रैयती खेसरा पर दखल-कब्जा है लेकिन रैयत के पास भूमि पर स्वामित्व से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं है, कागजात के नाम पर सिर्फ लगान रसीद है, ऐसी स्थिति में सिर्फ उसी रसीद के आधार पर अधिकार अभिलेख या खतियान बन जाएगा. रैयत का किसी भू-खंड पर शांतिपूर्वक दखल-कब्जा है तो खेसरा के चौहद्दीदारों का बयान भी महत्वपूर्ण साक्ष्य होगा. साथ ही उस खेसरा के चौहद्दी में जमीन बिक्री, विनिमय या निबंधित बंटवारा में स्वत्वाधिकारी का नाम भी अहम साक्ष्य माना जाएगा. वह भी स्वामित्व निर्धारण का आधार होगा.

...तो खाता बिहार सरकार के नाम से खोला जाएगा

यह भी कहा गया है कि अगर किसी भूमि पर रैयत का सिर्फ दखल-कब्जा है, दस्तावेज के साथ न तो जमाबंदी कायम है ना ही लगान रसीद कट रही है तो खाता बिहार सरकार के नाम से खोला जाएगा, लेकिन अवैध दखलकार का नाम अभ्युक्ति कॉलम में दर्ज किया जाएगा. आपसी सहमति पर आधारित सभी पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित बंटवारा के आधार पर सभी हिस्सेदारों का खाता अलग-अलग खुलेगा. अगर असहमति है तो संयुक्त खाता खुलेगा.

अगर किसी व्यक्ति ने निबंधित जमीन खरीदी है, लेकिन दाखिल-खारिज नहीं कराया है तो यह अनिवार्य नहीं है. सर्वे कर्मी भी शांतिपूर्ण दखल कब्जा एवं केवाला की सत्यता के बारे में संतुष्ट होने पर क्रेता के नाम से खाता खोल सकते हैं.

सर्वे कर्मियों को निर्णय लेने में होगी सुविधा

दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के स्वामित्व के 16 सवालों पर एक अधिसूचना के जरिए सारी स्थिति को स्पष्ट किया गया है. अब कोई अस्पष्टता या विवाद होने की स्थिति में सर्वे कर्मियों को निर्णय लेने में सुविधा होगी. बंदोबस्त कार्यालयों की ओर से सर्वे निदेशालय से अक्सर इन सवालों को स्पष्ट करने का आग्रह किया जा रहा था.

बताया गया कि अगस्त (2024) से बिहार के सभी अंचलों में भूमि सर्वे का काम शुरू हो चुका है. फिलहाल टेरीज लिखने एवं स्वघोषणा जमा करने का काम चल रहा है. ऐसी स्थिति में इस अधिसूचना के आने से आम रैयतों को काफी सुविधा होगी एवं भ्रम एवं संशय की स्थिति समाप्त हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- जाम का झाम! बिहार का कोईलवर है टेंशन वाला रूट, 25-30KM तक लगी ट्रकों की लंबी कतार, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget