एक्सप्लोरर

लॉकडाउन-3 की ओर बढ़ रहा बिहार! मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द फैसला लिए जाने की कही बात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, " 25 मई के पहले लाॅकडाउन के संबंध में हमलोग फिर से आपस में बैठकर आगे के लिए आवश्यक निर्णय लेंगे. बिहार में कोरोना संक्रमण के जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है. वहीं, अब मरीजों की संख्या में भी कुछ दिनों से कमी आ रही है"

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण को देखते हुए 25 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है. लॉकडाउन खत्म होने में अब केवल दो दिन ही बचे हैं. ऐसे में सवाल उठना शुरू हो गया है कि क्या बिहार में लॉकडाउन-3 भी लगेगा या सभी पहले की तरह बिना किसी रोक टोक के बाहर निकल सकेंगे. सवालों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में जल्द फैसला लिए जाने की बात कही है. 

मरीजों की संख्या में आ रही है कमी

मुख्यमंत्री ने शनिवार को जनता के नाम अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार में 25 मई, 2021 तक लाॅकडाउन को बढ़ाया गया है. लाॅकडाउन में बिहारवासियों का अच्छा सहयोग मिल रहा है और जनता की ओर से गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है. इसी का नतीजा है कि अब मरीजों की संख्या में कुछ दिनों से कमी आ रही है. 

आपस में बातचीत कर लेंगे निर्णय

उन्होंने कहा, " 25 मई के पहले लाॅकडाउन के संबंध में हमलोग फिर से आपस में बैठकर आगे के लिए जल्द आवश्यक निर्णय लेंगे. बिहार में कोरोना संक्रमण के जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शनिवार से चलन्त आरटीपीसीआर टेस्टिंग वैन को रवाना किया गया है, जिससे कोरोना में जांच की गति और बढ़ेगी. कोरोना संक्रमण से प्रभावित होम आईसोलेान में रह रहे लोगों की ट्रैकिंग हिट कोविड नामक साॅफ्टवेयर के माध्यम से की जा रही है."

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर में भले कमी हो रही है लेकिन भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए हम सबों को पूरी तरह सचेत और सतर्क रहना है. डाॅक्टरों की सलाह और सुझाव को मानना चाहिए. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की, कि वे कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें और सुरक्षित रहें.

यह भी पढ़ें -

बिहार सरकार ने ब्लैक फंगस को घोषित किया महामारी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी जानकारी

जीतन राम मांझी की बहू ने फिर रोहिणी आचार्य पर साधा निशाना, ट्वीट कर पूछा- ई सिंगपुरिया काहे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget