एक्सप्लोरर

बिहार: शहर में बीजेपी का जलवा रहा तो गांव में दिखा आरजेडी का रहा दबदबा

हार कर भी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली पार्टी आरजेडी 75 सीटों पर जीती तो बीजेपी ने 74 सीटों पर अपना कब्जा जमाया

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच की कड़ी टक्कर में बीजेपी और आरजेडी का नेक टू नेक मुकाबला रहा. हार कर भी सबसे बड़ी जीत हासिल करने वाली पार्टी आरजेडी  75 सीटों पर जीती तो बीजेपी ने 74 सीटों पर अपना कब्जा जमाया.इन परिणामों से एक बात तो साफ हो गई कि बीजेपी की पकड़ अभी शहरी इलाकों में ज्यादा बनी हुई है जीती हुई सीटों में पार्टी को उन इलाकों पर अधिक जीत मिली है जो शहरी और अर्ध शहरी इलाकों में आते हैं, लगभग 6 दर्जन से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने शहरी क्षेत्र को अपनी परंपरागत सीटों पर कब्जा जमाने में एक बार फिर सफलता दिखाती है इसके ठीक विपरीत आरजेडी ने जिन सीटों पर जीत हासिल की है वो ग्रामीण इलाकों से जुड़े हुए सीट हैं. इस चुनाव में बीजेपी 110 सीटों पर चुनावी मैदान में थी.इसके पीछे पार्टी की सोच थी बीजेपी के कोर वोटर सवर्ण या वैश्य समुदाय जो इन क्षेत्रों में रहते हैं और उनके वोटों से पार्टी को फायदा मिलेगा और हुआ भी यही पार्टी को अपनी इस रणनीति का फायदा मिला. राजधानी पटना की अगर बात करें तो शहर के चारों सीटों पर कुम्हरार,दीघा,बांकीपुर,पटना साहिब  पर बीजेपी ने कब्जा कर लिया है इसी तरह बांका,कटोरिया,चनपटिया,बेतिया,गोविंदगज, गोपालगंज,गोरिया कोठी,दरौली,दरौंधा,बिस्फी,तरैया,बाढ़,बेगूसराय, में बीजेपी ने अपनी बढ़त बना ली. चिरैया बेनीपट्टी रीगा बथनाहा छातापुर औराई जाले केवटी जैसी अर्ध शहरी सीटें भी बीजेपी के खाते में आ गई वहीं दूसरी ओर आरजेडी ने उन सीटों पर कब्जा जमाया जो ग्रामीण इलाकों से जुड़ी हैं दरअसल आरजेडी ने सीटों के चयन में उन सीटों को प्राथमिकता दी थी जो ग्रामीण इलाकों से जुड़ी हुई थी ग्रामीण इलाकों में राजद का कोर वोटर मुस्लिम बैंक और यादवों का दबदबा अधिक था राजद को इस रणनीति को लाभ मिला और पार्टी ने पूर्व की तरह अपनी बढ़त बना ली मसलन राजधानी के शहरी इलाकों की सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया तो दूसरी ओर पटना के ग्रामीण इलाकों वाली विधानसभा सीटों में मोकामा दानापुर बख्तियारपुर फतुहा जैसी सीटों पर आरजेडी ने कब्जा जमा लिया इसी तरह बख्तियारपुर,मोकामा, दानापुर, रामगढ़, दरभंगा, शाहपुर, भभुआ, धोरैया, नोखा, ओबरा, बेलागंज,अतरी जैसी सीटों पर आरजेडी ने कब्जा जमा लिया.वहीं अगर जेडीयू के प्रदर्शन शहरी इलाकों के साथ ही अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में भी बेहतर रहा. जेडीयू के परिणाम से यह साफ हो गया कि उसकी पकड़ समान रूप से शहरी अर्धशहरी और ग्रामीण इलाकों में भी है पार्टी के खाते में जो सीटें आई उनमें बेलहर, कुशेश्वरस्थान, सुपौल, बहादुरपुर, हरनौत, हरलाखी, आलमनगर, बाल्मिकीनगर, अमरपुर, धमदाहा, रुपौली, फुलपरास, बाबूबरही, सुल्तानगंज, नालंदा जैसी सीटें शामिल है ये वो सीटे है जो शहरी के साथ ही ग्रामीण इलाकों से जुड़ी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget