एक्सप्लोरर

Bihar Hooch Tragedy: छपरा और सीवान के बाद अब बेगूसराय में शराब पीने से एक मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Begusarai News: घटना बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नं-24 की है. दोनों युवक गुरुवार की शाम शराब पी कर घर आए थे. उल्टी शुरू होने के बाद बिगड़ने लगी तबीयत.

बेगूसराय: छपरा और सीवान के बाद अब बिहार के बेगूसराय में भी एक युवक की शराब से मौत हो गई है. वहीं एक दूसरे युवक की हालत गंभीर है. फिलहाल शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उनके परिजनों ने शराब पीने की बात कही है. छपरा की घटना के बाद विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावर है. सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहा है. अब सीवान और बेगूसराय की घटना के बाद बवाल मचना तय है.

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र की घटना

यह घटना बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नं-24 की है. मृतक की पहचान चंद्र कुमार पोद्दार के पुत्र घनश्याम पोद्दार के रूप में की गई है. वहीं एक युवक की स्थित गंभीर है. निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराया गया है. जिस युवक का इलाज चल रहा है उसकी पहचान विपिन पोद्दार के पुत्र संदीप पोद्दार के रूप में की गई है.

शराब पीकर आए थे दोनों युवक

इस पूरे मामले में परिजनों का कहना है कि गुरुवार की शाम दोनों युवक शराब पी कर घर आए थे. जब देर रात दोनों युवकों को उल्टी होने लगी तो स्थानीय  डाक्टर से इलाज करवाया गया. तबीयत में सुधार नहीं होने पर दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वे लोग बेगूसराय लेकर आए. यहां घनश्याम पोद्दार की मौत हो गई. वहीं संदीप का अभी इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. उसकी भी हालात नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल इस मामले पर पुलिस के वरीय अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

बता दें कि बीते तीन दिन में बिहार में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है. छपरा में कोहराम मचा है. 123 लोगों को हिरासत में लिया गया है. एसआईटी का गठन किया गया है. घटना के बाद से विपक्ष सरकार पर शराबबंदी को लेकर सवाल कर रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड की जांच करेगी SIT, छपरा में अब तक 49 लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget