एक्सप्लोरर

Bihar Health System: नहीं रुक रहा वैक्सीन लिए बिना सर्टिफिकेट जारी होने का मामला, फिर सामने आई गलती

सिवान के जीरादेई प्रखंड की बढ़ेया पंचायत के भैसाखाल के रहने वाले 61 वर्षीय भूपेंद्र सिंह ने ढाई महीने पहले वैक्सीन की पहली डोज ली थी. दूसरी डोज लेने के लिए नंबर लगाया था.

सिवानः वैक्सीन लिए बिना सर्टिफिकेट जारी होने का मामला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार इस सिस्टम को ठीक करने का स्वास्थ्य विभाग दावा करता है इसके बावजूद सच्चाई क्या है वह सामने है. ताजा मामला बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिले सिवान का है, जहां कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लिए बिना ही एक वृद्ध को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है. हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी कई जिलों से ऐसी खबरें आती रही हैं.

बताया जाता है कि सिवान के जीरादेई प्रखंड की बढ़ेया पंचायत के भैसाखाल के रहने वाले 61 वर्षीय भूपेंद्र सिंह ने ढाई महीने पहले वैक्सीन की पहली डोज ली थी. दूसरी डोज के लिए उनके बेटे धर्मेंद्र सिंह ने आठ जुलाई की सुबह 10 बजे  स्लॉट बुक कराया था. उन्हें वैक्सीनेशन के लिए जीरादेई मध्य विद्यायल स्थित सेंटर पर आठ जुलाई को ही दोपहर दो से चार बजे तक का समय दिया गया.

 लाइन में वैक्सीन लेने के लिए अभी खड़ा ही था वृद्ध

टीकाकरण के लिए भूपेंद्र सिंह अपने बड़े बेटे मुकेश कुमार सिंह के साथ सेंटर पर लाइन में लगे ही थे कि मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि उनका वैक्सीनेशन हो गया जबकि उनका वैक्सीनेशन हुआ ही नहीं था. बिना वैक्सीन के सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई.

वहीं इस मामले पर जीरादेई पीएचसी के डॉक्टर अरुण कुमार ने विभाग की गलती बताई. कहा कि गलती हुई है. इसकी जांच कराई जाएगी कि कहां से गड़बड़ी हुई है. मामले की गंभीरता से जांचकर दोषियों पर कारवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: मोदी कैबिनेट के विस्तार के बाद बंद कमरे में मिले ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा, कयास शुरू

बिहारः प्रतिबंध के बाद भी नहीं रुक रहा बालू का धंधा, चांदन नदी समेत कई घाटों पर हो रहा खनन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: मृतक की तेरहवीं पर जुटेंगे हजारों लोग, पुलिस ने दर्ज की एक और FIR
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, याचिका में CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!
एनकाउंटर केस: SHO, STF जवान और भरत तिवारी की पिस्टल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई, खुलेगा राज!

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
दिल्ली में गर्मी का डबल अटैक! 4 साल में सबसे गर्म रातें, आखिर कब होगी बारिश IMD ने दिया अपडेट
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget