एक्सप्लोरर

Bihar Politics: केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार नीतीश कुमार से मिले जीतन राम मांझी, गर्मजोशी से मिले दोनों नेता

Jitan Ram Manjhi: पटना में जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. दोनों नेता एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मिले. मांझी ने नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता भी पेश किया.

Jitan Ram Manjhi Met Nitish Kumar: केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार जीतन राम मांझी बीते सोमवार को पटना पहुंचे. उसके अगले ही दिन मंगलवार (18 जून) को उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की है. दोनों नेता एक दूसरे से काफी गर्मजोशी से मिले. मांझी ने नीतीश कुमार को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया. मीडिया में आई तस्वीरों में नीतीश कुमार मांझी के कंधे पर हाथ रखकर काफी प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे हैं.  

पहली बार संसद पहुचें है जीतन राम मांझी 

दरअसल जीतन राम मांझी पहली बार सांसद बने हैं और पहली बार में ही उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है. मांझी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और उद्योग विभाग मिला है, जिसे वो पीएम मोदी के सपनों का विभाग बता रहे हैं, उनका कहना है प्रधानमंत्री ने खुद उनसे ये बात बताई है और इसीलिए इस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें दी है. एमएसएमई विभाग मिलने के बाद जीतन राम मांझी ने इस मंत्रालय के जरिए गरिबों के विकास और रोजगार की बात कही है. उन्होंने ये भी कहा है कि वो अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते. जो जिम्मेदारी मिलती है उस पर सर्वोत्तम काम करते हैं. 

सीएम नीतीश की तारीफ में पढ़ें थे कसीदे

बता दें कि जीतन राम मांझी गया की लोकसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत को मात देकर इस बार लोकसभा में पहुंचे हैं. लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं. कभी बिहार में जेडीयू के अच्छे प्रदर्शन पर सीएम नीतीश की तारीफ की तो कभी पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने और उनके बेहतर कामों की प्रशंसा करते दिखे. जीतन राम मांझी अब एनडीए के घटक दलों में से एक हैं. मांझी पिछले साल भगवान राम पर दिए अपने विवादित बयानों के कारण एनडीए नेताओं के निशाने पर रहे तो कभी नीतीश कुमार ने विधानसभा के अंदर उन पर जमकर हमला बोला. 

ये भी पढ़ेंः Rupauli Assembly By-Election: अचानक राबड़ी आवास पहुंचीं पूर्व विधायक बीमा भारती, लालू यादव से करेंगी मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
Embed widget