एक्सप्लोरर

बिहार: नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण का विपक्ष करेगा बहिष्कार, RJD, कांग्रेस और वामदलों के नेता समारोह में नहीं होंगे शामिल

आरजेडी,कांग्रेस और वामदलों ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है.बताते चलें कि आरजेडी ने बीजेपी और जेडीयू पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था.

पटना: बिहार में आज एनडीए नीतीश कुमार की अगुवाई में सरकार बनने जा रही है. राजभवन में शाम के साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार शपथ लेंगे. लेकिन, उनके शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष का कोई भी दल शामिल नही होगा. आरजेडी,कांग्रेस और वामदलों ने इस शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है.बताते चलें कि आरजेडी ने बीजेपी और जेडीयू पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था. विपक्ष लगातार मतगणना में हेराफेरी का आरोप लगाता आ रहा है. विपक्ष का कहना है कि 130 सीटों पर महागठबंधन में शामिल दलों की जीत हुई थी.इसको लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग का भी दरवाजा भी खटखटाया था.और अब खबर ये है कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पटना में होने वाले एनडीए के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे.राजद के स्टैंड पर ही कांग्रेस भी कायम है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने भी कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में नहीं होंगे शामिल साथ हीं यह भी कहा है कि वह इस मुद्दे पर महागठबंधन के बड़े घटक यानी राजद के फैसले पर साथ है. दरअसल, एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी को 74 सीटें मिली हैं. नीतीश कुमार के जेडीयू को 43 सीटें मिली हैं. वहीं, महागठबंधन में आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं और वह इस बार सदन में सबसे बड़ी पार्टी है. वहीं, महागठबंधन के दलों में कांग्रेस को 19 और वाम दलों को 16 सीटों पर जीत मिली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव
कोटा: 'बदबू आ रही है...', एंबुलेंस वालों ने किया मना तो कचरा गाड़ी से ले गया भाई का शव

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget