एक्सप्लोरर

VIDEO: बिहार विधानसभा में राज्यपाल ने तेजस्वी यादव से रुककर क्या पूछा? झुक कर प्रणाम करने लगे डिप्टी सीएम

Bihar Budget Session 2023: आज बजट सेशन का पहला दिन था. 28 फरवरी को बजट पेश होना है. राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के बाद एक नजारा देखने लायक था.

पटना: सोमवार (27 फरवरी) को बिहार विधानमंडल के बजट सत्र की शुरुआत हुई. 28 फरवरी को बजट पेश होना है. बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से हुई. राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Bihar Governor Rajendra Vishwanath Arlekar) विधानसभा पहुंचे. सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने उनका स्वागत किया. राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के बाद एक नजारा देखने लायक था.

लालू प्रसाद यादव का हालचाल पूछा

राज्यपाल ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का पीठ थपथपाया. इस दौरान तेजस्वी यादव ने झुक कर राज्यपाल को प्रणाम किया. दरअसल, अभिभाषण समाप्त होने के बाद राज्यपाल जब सदन से जा रहे थे तो उनकी नजर तेजस्वी यादव पर पड़ी. तभी तेजस्वी यादव आगे बढ़े और वह राज्यपाल को प्रणाम करने लगे. इसके बाद राज्यपाल ने डिप्टी सीएम का पीठ थपथपाया और लालू प्रसाद यादव की तबीयत के बारे में हालचाल जाना. इस पर तेजस्वी ने सब ठीक है कह कर जवाब दिया.

सदन में अन्य सदस्यों से भी मिले राज्यपाल

इस दौरान आगे बढ़ते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सदन में मौजूद कुछ अन्य सदस्यों से भी मिले. सभी सदस्यों ने भी राज्यपाल को प्रणाम किया. बता दें कि आज सोमवार को बजट सत्र का पहला दिन था. मंगलवार 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश होना है. यह बजट सत्र आज से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेगा. कुल 22 बैठकें होंगी.

हाल ही में सिंगापुर से लौटे हैं लालू यादव

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बीमार थे. किडनी समेत कई गंभीर बीमारियों से वो जूझ रहे थे. सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो भारत लौट चुके हैं. अभी दिल्ली में हैं. 25 फरवरी को उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रैली को संबोधित भी किया था. आरजेडी सुप्रीमो लगातार बीमार चल रहे थे. किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वे कुछ स्वस्थ हैं. इसी को देखते हुए जब राज्यपाल की नजर तेजस्वी यादव से मिली और प्रणाम किया तो उन्होंने लालू का हालचाल पूछ लिया.

यह भी पढ़ें- Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर AAP नेताओं का बिहार में प्रदर्शन, बीजेपी ऑफिस के बाहर हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget