एक्सप्लोरर

'बिहार सरकार नहीं देगी मुफ्त बिजली', ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव का बड़ा बयान, कहा- '2025 तक...'

Bihar Smart Meter Free Electricity: मंत्री बिजेंद्र यादव ने दावा किया कि राज्य में उपभोक्ताओं को भारी रियायती दरों पर बिजली दी जा रही है. राज्य में लगभग 50 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं.

Bihar News: बिहार सरकार ने प्रदेश में उपभोक्ताओं को बिजली पर पहले से ही भारी रियायत दिए जाने का दावा करते हुए कहा है कि वह मुफ्त में बिजली नहीं देगी. गुरुवार (26 सितंबर) को बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह बयान दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल (2025) तक पूरे राज्य में 'प्रीपेड स्मार्ट मीटर' लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

मंत्री बिजेंद्र यादव ने दावा किया कि राज्य में उपभोक्ताओं को भारी रियायती दरों पर बिजली दी जा रही है. बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अनुदान देने के लिए राज्य सरकार ने 2023-24 में 13,114 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जो अब चालू वित्त वर्ष (2024-25) में 15,343 करोड़ रुपये हो गए हैं. दरअसल पत्रकारों ने सवाल किया था कि आरजेडी और कांग्रेस के सत्ता में आने पर कहा है कि वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देगी इसी पर मंत्री ने उक्त बातें कहीं.

2025 तक राज्य भर में लग जाएगा स्मार्ट मीटर

राज्य में लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के बारे में मंत्री ने कहा, "राज्य में लगभग 50 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर पहले ही लगाए जा चुके हैं. राज्य भर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया 2025 तक पूरी हो जाएगी." स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ आरजेडी के अक्टूबर में प्रस्तावित आंदोलन के पर उन्होंने कहा, "उन्हें जो करना है करने दें. पूरे राज्य में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने की प्रक्रिया 2025 तक पूरी हो जाएगी."

एक अक्टूबर को आरजेडी का विरोध-प्रदर्शन

बता दें कि बीते बुधवार को आरजेडी की ओर से यह घोषणा की गई कि वह एक अक्टूबर को राज्य में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी. आरजेडी के कार्यकर्ता एक अक्टूबर को पूरे राज्य में प्रखंड कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इस बीच कांग्रेस ने भी स्मार्ट मीटर के खिलाफ पूरे प्रदेश में जन आंदोलन चलाने की घोषणा की है. बिहार कांग्रेस के प्रभारी मोहन प्रकाश ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान आरोप लगाया कि बिहार में स्मार्ट बिजली मीटर योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से चलाई जा रही संयुक्त 'महालूट' योजना है. जनता पर बहुत बड़ा अत्याचार है. कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. कांग्रेस पार्टी बिहार सरकार के इस स्मार्ट बिजली मीटर योजना का विरोध करती है और तुरंत इसे बंद करने का अपील करती है.

यह भी पढ़े- VIDEO: 'ऊ मुसहर है', लालू ने किया पलटवार तो जीतन राम मांझी ने भी दिया रिएक्शन, कहा- 'पूरा खानदान...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget