एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों का बढ़ाया जाएगा वेतन! नीतीश कुमार ने मंच से 'शर्त' के साथ की घोषणा

Nitish Kumar Statement on Bihar Government Teachers: नीतीश कुमार शुक्रवार को आयोजित शिक्षा दिवस 2022 समारोह को संबोधित कर रहे थे. जानिए क्या कहा.

पटना: श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में शुक्रवार को आयोजित शिक्षा दिवस 2022 समारोह को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने शिक्षकों के वेतन पर चर्चा की. इतना ही नहीं बल्कि शिक्षकों के वेतन बढ़ाने के साथ-साथ चेतावनी भी दी. हालांकि वेतन बढ़ाने के पीछे शर्त भी रखी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो टूक अंदाज में कहा कि जो शिक्षक नहीं पढ़ाते हैं उन्हें विद्यालय से बाहर कीजिए. जो शिक्षक पढ़ाते हैं सरकार उनका पैसा बढ़ाएगी.

'हम उनकी तनख्वाह भी बढ़ाएंगे'

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि वर्तमान में बिहार के बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा शिक्षा पर खर्च हो रहा. हम इसे 25 प्रतिशत करना चाहते हैं. शिक्षक बच्चों को ठीक से पढ़ाएं तो हम उनकी तनख्वाह भी बढ़ाएंगे. सब कुछ मोबाइल पर संभव नहीं है. पढ़ना-लिखना जरूरी है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा- "जब हमने देखा कि सबलोग मोबाइल पर फंस गए तो हमने मोबाइल छोड़ दिया."

इस मौके पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर भी मौजूद रहे. कहा कि सबसे पहले बिहार से 2007 में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती को शिक्षा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई. 2008 से पूरे देश में आज की तारीख को शिक्षा दिवस के रूप में मनाई जाती है.

'शनिवार को नो बैग डे'

इससे पहले राज्यपाल फागू चौहान और सीएम नीतीश कुमार ने मौलाना आजाद की तस्‍वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. सीएम नीतीश कुमार ने एक एप भी लांच किया. इसके साथ ही पुस्‍तक का विमोचन भी किया. इसी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूलों में शनिवार को नो बैग योजना का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री ने स्वच्छ विद्यालय पोर्टल का भी शुभारंभ किया. शिक्षा दिवस पर श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित मौलाना अबुल कलाम से जुड़ी किताबों के विभिन्न स्टॉलों का नीतीश कुमार ने निरीक्षण भी किया.

यह पढ़ें- Nawada Mass Suicide: कौन है ये टाइगर जो दे रहा था बेटा-बेटी को उठा लेने की धमकी? दिल्ली से पहुंचे अमित का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget