एक्सप्लोरर

Bihar News: KK पाठक के छुट्टियों पर जाते ही शिक्षकों की बल्ले-बल्ले, अब Snacks Break के लिए भी मिलेगा समय

ACS S Siddharth: प्रभारी अपर मुख्य सचिव शिक्षकों को एक से बढ़कर एक कई राहत दे रहे हैं. अब उन्होंने शिक्षकों के लिए एक और आदेश अधिकारियों को दिया है, जिसे सुनकर सरकारी शिक्षक जरूर खुश होंगे.

Bihar Government Schools: बिहार में भीषण गर्मी को लेकर बच्चों के लिए बंद किए गए सरकारी विद्यालय सोमवार (10 जून) से फिर से खुलने जा रहे हैं. सोमवार से राज्यभर के सभी सरकारी विद्यालयों का संचालन नए समय पर किया जाना है. इसे लेकर शिक्षा विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने गुरुवार (6 जून) को 10 जून से 30 जून तक के लिए विद्यालय का नया शेड्यूल जारी किया है, जिसमें विद्यालय का संचालन सुबह 6:30 बजे से लेकर 11:30 बजे तक करने की बात कही गई. उसके बाद शुक्रवार (7 जून) को एक और पत्र जारी हुआ है, जिसमें विद्यालय के शिक्षकों को अल्पाहार के लिए 20 मिनट का अवकाश दिए जाने की बात कही गई है.

शिक्षा विभाग ने जारी किया ये नया आदेश 

शुक्रवार को शिक्षा विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव के आदेश पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिन्हा ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम पर एक नया पत्र जारी किया है, जिसमें सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित या प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए अल्पाहार (Snacks Break) के लिए समय निर्धारण के सम्बंध में बात कही गई है. इस पत्र में कहा गया है कि 6 जून दिन गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा प्रासंगिक पत्र के माध्यम से विद्यालयों में 10 जून से 30 जून तक शैक्षणिक कार्य के संचालन के लिए समय निर्धारित है, विद्यालयों में पदस्थापित या प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए अल्पाहार अवकाश (Snacks Break) के लिए समय निर्धारण की आवश्यकता महसूस की गई है.

अतः इस आदेश के आलोक में विद्यालयों में शैक्षणिक कार्य के लिए निर्धारित अवधि में परिवर्तन किए बगैर आवश्यकतानुसार किसी एक घंटी के पश्चात स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए, यदि आवश्यक हो तो विद्यालयों में पदस्थापित या प्रतिनियुक्त शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के लिए 20 मिनट का अल्पाहार अवकाश (Snacks Break) के लिए अपने स्तर से निर्णय लिए जाने का निर्देश जारी किया गया है.

इससे पहले गुरुवार को शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर 10 से 30 जून तक स्कूलों में कक्षाओं का संचालन सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक कर दिया है, जिसमें 6:30 से 6:45 तक प्रार्थना सत्र, 6:45 से 7:20 तक पहली घंटी, 7:20 से 7:55 तक दूसरी घंटी, 7:55 से 8:30 तक तीसरी घंटी, 8:30 से 9:05 तक चौथी घंटी, 9:05 से 9:40 तक पांचवीं घंटी, 9:40 से 10:15 तक छठी घंटी, 10:15 से 10:50 तक सातवीं घंटी, 10:50 से 11:30 तक वर्ग 3-8 तक के विद्यार्थियों के लिए मिशन दक्ष के अंतर्गत कक्षा का संचालन, कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षा का संचालन का आदेश दिया गया है.

3 से 30 जून तक अवकाश पर केके पाठक 

जो बच्चे मिशन दक्ष से आच्छादित नहीं हैं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि, जबकि 11:30 बजे से लेकर 12:10 तक कक्षा 1-8 तक के छात्र-छात्राओं को मध्याह्न भोजन दिया जाएगा तथा कक्षा 9-12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षा का संचालन के साथ-साथ जो बच्चे विशेष कक्षा से आच्छादित नहीं हैं उनके लिए खेलकूद, पेंटिंग एवं अन्य सृजनात्मक गतिविधि कराना निर्धारित की गई है. इसके साथ ही इस नए आदेश में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मी विद्यालय शुरू होने के 10 मिनट पूर्व उपस्थित होने के लिए कहा गया है. मालूम हो कि शिक्षा विभाग के प्रभारी अपर मुख्य सचिव केके पाठक के 3 जून से 30 जून तक के लिए अवकाश पर चले जाने के कारण सीएम नीतीश कुमार के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ को शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं मचेगा हड़कंप! केके पाठक के इस आदेश को प्रभारी ACS एस सिद्धार्थ ने बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
बेतिया और बक्सर से लेकर मधेपुरा तक छात्रों ने किया प्रदर्शन, मुजफ्फरपुर में इंटरनेट बंद
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
पहले महावीर मंदिर में पूजा, फिर BJP में शामिल हुए RJD के मृत्युंजय तिवारी, बोले- हम राम भक्त
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
CJP के प्रदर्शन पर तेज प्रताप यादव का पहला रिएक्शन, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं…'
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?
'कई सांसदों ने…', सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने पर बोलीं मीसा भारती, PM मोदी से क्या कहा?

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget