एक्सप्लोरर

Bihar School Timing: बिहार के शिक्षकों को मिली बड़ी राहत, नीतीश सरकार ने बदली स्कूलों की टाइमिंग

Bihar News: शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है. जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 9:30 बजे विद्यालय शुरू करने का समय होगा जबकि 9:30 से 10 बजे के बीच प्रार्थना करा लेना है.

Bihar School Timing Changed: बिहार के सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. गुरुवार (21 नवंबर) को शिक्षा विभाग की ओर से समय को लेकर पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक स्कूल चलेगा. इसके साथ ही नीतीश सरकार ने शिक्षकों को बड़ी राहत दे दी है. इस बीच कुल आठ घंटी में पढ़ाई होगी.

जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि 9:30 बजे विद्यालय शुरू करने का समय होगा जबकि 9:30 से 10 बजे के बीच प्रार्थना करा लेना है. 10 बजे से 10 बजकर 40 मिनट तक पहली घंटी होगी. 10 बजकर 40 मिनट से 11 बजकर 20 मिनट तक दूसरी घंटी होगी. वहीं तीसरी घंटी 11 बजकर 20 मिनट से 12 बजे तक होगी. इसके बाद 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक लंच होगा.

लंच के बाद चौथी घंटी 12 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और एक बजकर 20 मिनट तक चलेगी. 1:20 से दोपहर 2 बजे तक पांचवीं घंटी होगी. 2 बजे से 2 बजकर 40 मिनट तक छठी घंटी, 2:30 से 3:20 तक सातवीं और 3:20 से 4 बजे तक आठवीं घंटी होगी. यानी हर घंटी 40 मिनट की है.

उधर आदेश में यह भी निर्देश दिया गया है कि अगर विद्यालय में किसी कक्षा की बोर्ड परीक्षा या सेंटअप परीक्षा ली जा रही हो तो अन्य कक्षाओं को स्थगित नहीं करना है. अन्य कक्षाओं में अध्ययन का कार्य चलता रहेगा.

समय के बदलने को लेकर लगातार हो रही थी मांग

बता दें कि सरकारी स्कूलों में टाइमिंग के बदलाव को लेकर लंबे वक्त से शिक्षक मांग कर रहे थे. बिहार विधान मंडल के दोनों ही सदनों में यह मुद्दा उठाया गया था. उस वक्त शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक थे. उन्होंने जो शिक्षकों की टाइमिंग को लेकर आदेश जारी किया था उससे शिक्षकों में भारी नाराजगी थी. केके पाठक एक सख्त आईएएस अधिकारी के तौर पर जाने जाते हैं.

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिक्षकों से वादा किया था कि स्कूल की टाइमिंग बदली जाएगी. इसके बाद भी अपने आदेश पर केके पाठक अड़े रहे थे. अब शिक्षकों को यह राहत ऐसे वक्त में दी गई है जब ठंड का मौसम आ गया है. 

यह भी पढ़ें- Watch: नीतीश कुमार के सामने सम्राट चौधरी ने खोली पोल! कहा- '2005 में जब मुख्यमंत्री बने थे तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget