एक्सप्लोरर

Bihar School Holiday: स्कूल की छुट्टी में कटौती पर राजनीति गरमाई, गिरिराज के शरिया वाले बयान पर जेडीयू भड़की

Bihar News: सरकारी स्कूल में छुट्टी वाले मुद्दे पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी और महागठबंधन के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है.

पटना: बिहार सरकार पर्व सीजन में सरकारी स्कूलों की छुट्टी में कटौती की है. छुट्टियों को लेकर नया कैलेंडर जारी हुआ है. वहीं, इसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है. बीजेपी नीतीश सरकार पर निशाना साध रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए. वहीं, इस पर नीतीश कैबिनेट के मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) पलटवार करते हुए कहा कि 2009 के शिक्षा के अधिकार के प्रावधानों के अनुसार ही छुट्टियों को घटाया गया है. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) लोगों में कन्फ्यूजन पैदा करना चाहते हैं. माथे में त्रिपुण्ड लगा लेने से ही कोई हिन्दू नहीं हो जाता. एक्ट अगर से इतना ही दिक्कत है तो केंद्र एक्ट को बदल दे.

गिरिराज सिंह ने साधा निशाना

गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि 'शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए.'

नीतीश कुमार खुद पाकिस्तान चले जाएं- निखिल आनंद 

इस मुद्दे पर बिहार बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को पीएफआई का चारागाह पहले ही बना दिया है. अब जितने भी हिंदू सनातन धर्म के पर्व-त्योहार हैं, उन अवसर पर मिलने वाली छुट्टियों को रद्द किया जा रहा है और कटौती की जा रही है. नीतीश कुमार की मुस्लिमपरस्ती और पाकिस्तानपरस्ती का खामियाजा बिहार का आम नागरिक और हिंदू सनातन धर्म के मानने वाले लोग भुगतने जा रहे हैं. चेहल्लुम की छुट्टी होगी, लेकिन ठीक अगले दिन जन्माष्टमी की छुट्टी क्यों खत्म कर दी गई? दुर्गा पूजा नवरात्रि की छुट्टियों में क्यों कटौती कर दी गई? बिहार को पाकिस्तान में तब्दील करने से पहले नीतीश कुमार खुद पाकिस्तान चले जाएं, लेकिन बिहार और बिहार वासियों को बख्श दें. हिंदू सनातन धर्म पर नीतीश कुमार का राजनीतिक कुठाराघात कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

छुट्टी घटाने के मुद्दे पर जेडीयू नरम 

बिहार के स्कूलों में छुट्टी की कटौती आरजेडी को नहीं मंजूर नहीं है. आरजेडी नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने एबीपी न्यूज से कहा किसी अधिकारी को छुट्टी घटाने या बढ़ाने का अधिकार नहीं है. सरकार कैलेंडर जारी करती है. वहीं, इस मुद्दे पर जेडीयू नरम है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज सिंह ने कहा कि सरकार के संज्ञान में अभी नहीं आया है. आने पर विचार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में राखी से छठ तक छुट्टियों में कटौती, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget