एक्सप्लोरर

सरकारी कार्यक्रम के बैनर में CM नीतीश की तस्वीर 'गायब', RJD का तंज- 'खेला होबे'

आरजेडी ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों को तोड़ने के बाद बीजेपी अब बिहार में अपना रंग दिखाने लगी है. बिहार में बीजेपी का खेल शुरू हो गया है और यही बीजेपी का 'खेला होबे' है.

पटना: बिहार के कटिहार में एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर के नदारद रहने पर राज्य की सियासत गर्म हो गई है, वहीं विपक्ष इसे बीजेपी का 'खेल' बताकर बीजेपी का 'खेला होबे' बता रही है. कटिहार में रविवार को एक समारोह में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 100 बेड के मातृ-शिशु अस्पताल, 100 बेड के सदर अस्पताल (कटिहार) के भवन का निर्माण और हफलागंज (कटिहार) के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया गया.

इस समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय उपस्थित रहे, लेकिन मंच पर जो पोस्टर लगा था, उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की न तो तस्वीर थी और न हीं उनके नाम का जिक्र था. मंच पर लगे बैनर में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर जरूर थी. उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री दोनों बीजेपी के नेता हैं. बिहार में बीजेपी के साथ जेडीयू मिलकर सरकार चला रही है. पिछले साल हुए विधासनसभा चुनाव में जेडीयू से ज्यादा सीट लाकर बीजेपी बड़े भाई की भूमिका में है. मंच पर लगे बैनर से मुख्यमंत्री की तस्वीर गायब होने पर जेडीयू के नेताओं की त्योरियां चढ़ गई, जिससे मंच पर बीजेपी के नेता असहज स्थिति में नजर आए.

बरारी के विधायक विजय सिंह और नगर निगम के उपमेयर सूरज प्रकाश राय सहित जेडीयू के नेताओं ने नाराजगी जाहिर की. नेताओं का कहना है कि आयोजक द्वारा उनकी अनदेखी कर अपमान किया गया. नेताओं ने कहा, "सरकारी कार्यक्रम में सीएम की तस्वीर नहीं लगाना बड़ी गलती है. शिलापट्ट पर भी स्थानीय विधायकों का नाम नहीं दिया गया है. आयोजन समिति ने यह बड़ी गलती की." उन्होंने हालांकि एनडीए में किसी प्रकार के मतभेद से इनकार किया है.

बिहार में बीजेपी का खेल शुरू हो गया है- आरजेडी

इधर, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी इस घटना के बाद असहज दिखे. उन्होंने इसे आयोजन में चूक मानते हुए कहा, "लगता है कोई चूक हुई होगीं. हम लोग तो मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में ही काम करते हैं और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी हैं." इधर, कटिहार में सरकारी कार्यक्रम में नीतीश कुमार की तस्वीर नदारद होने पर विपक्ष कटाक्ष कर रहा है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि अरूणाचल प्रदेश में जेडीयू के विधायकों को तोड़ने के बाद बीजेपी अब बिहार में अपना रंग दिखाने लगी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी अब नीतीश कुमार को सत्ता से हटाना चाह रही है. उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी का खेल शुरू हो गया है और यही बीजेपी का 'खेला होबे' है.

तिवारी कहते हैं कि सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होना अपने आप में बीजेपी का संदेश है. उन्होंने कहा कि अगर यह चूक है, तो इस चूक के बाद किस पर और क्या कार्रवाई हुई. उन्होंने कहा बीजेपी अब बिहार में 'खेला होबे' प्रारंभ कर चुकी है.

यह भी पढ़ें-

बिहार: पटना पुलिस ने RJD को नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति, कोरोना समेत इन कारणों का दिया हवाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
बिहार में बाढ़ का जिम्मेदार फरक्का बैराज? दुर्गा पूजा में पंडाल के जरिए उठा मुद्दा
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
नकली दवा केसः जीवेश मिश्रा का विपक्ष पर पलटवार, माफी मांगो वरना मानहानि केस!
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget