एक्सप्लोरर

मंत्री मदन सहनी ने AAP संयोजक पर साधा निशाना, कहा- 'CM नीतीश को सीख को न दें केजरीवाल'

Ambedkar Row: अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान के बाद राजनीति पार्टियों के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने एनडीए के सहयोगी जेडीयू और टीडीपी को चिठ्ठी लिखी है.

Bihar News: बाबा साहेब अंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान ने देश की सियासत में उबाल ला दिया है. इसको लेकर कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम राजनीतिक पार्टियां बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी बीच 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एनडीए के साथी जेडीयू के नीतीश कुमार और टीडीपी के मुखिया को चिट्ठी लिखकर कहा कि लोगों को लगता है अंबेडकर को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते, इस पर विचार करें. केजरीवाल की चिट्ठी पर जेडीयू की तरफ से प्रतिक्रिया आई है.

मंत्री मदन सहनी केजरीवाल पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में जेल जाने वाले केजरीवाल सीएम नीतीश कुमार को सीख को न दें. केजरीवाल से पूछा- "मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम?" मदन सहनी गुरुवार (19 दिसंबर) को एबीपी न्यूज़ से बात कर रहे थे.

'सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने अंबेडकर का किया'

मंत्री मदन सहनी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबेडकर पर कोई विवादित टिप्पणी नहीं की. सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस ने अंबेडकर का किया. नेहरु से तंग आकर अंबेडकर को इस्तीफा देना पड़ा था. अंबेडकर नेहरू के मंत्री परिषद में थे. नेहरु ने इतना परेशान किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है. 

'बाबा साहब इस देश की आत्मा है'

मंत्री ने कहा बाबा साहेब ने संविधान की रचना की. उसमें उन्होंने जो अधिकार दिए उसको सबसे ज्यादा बिहार में नीतीश कुमार ने लागू किया. बाबा साहेब इस देश की आत्मा हैं. सबसे ज्यादा प्रताड़ित उनको कांग्रेस ने किया. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार पर कभी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे. उन्होंने दबे कुचले पिछड़े अति पिछड़ों को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया. केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं. 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी आई थी प्रतिक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर छिड़े विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की भी प्रतिक्रिया आ चुकी है. उन्होंने कहा है कि बाबा साहेब का अपमान करने के लिए कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पापी है. पूरे परिवार ने भारत रत्न ले लिया और बाबा साहब को नहीं दिया. कांग्रेस पार्टी को अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए उपवास और मौन व्रत करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Ritlal Yadav: पुलिस के एक्शन पर भड़के RJD विधायक, रीतलाल यादव बोले- 'भाई गुनहगार है तो…

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget