एक्सप्लोरर

JEE-NEET परीक्षाओं के लिये बिहार सरकार ने रेलवे से लोकल ट्रेन संचालन के लिये कहा

एक सितंबर से 13 सितंबर तक जेईई और नीट परीक्षाओं में काफी संख्या में परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है. बिहार सरकार ने परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये लोकल ट्रेन और बसों के संचालन को लेकर तैयारी में जुटी है.

पटना.  जेईई-नीट परीक्षाओं के लिये बिहार सरकार हर स्तर पर तैयारी करने में जुटी है. जिलों में पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था कराने और सुरक्षा के लिए परिवहन सचिव ने सभी डीएम और एसएसपी, एसपी को निर्देश दिये हैं.  परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह फैसला किया गया है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि जेईई, नीट, एनडीए और अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल 1 सितंबर से 13 सितंबर तक विभिन्न तिथियों में निर्धारित है. इन परीक्षाओं में काफी संख्या में बिहार राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है.

लोकल ट्रेन के संचालन की तैयारी

छात्रों की सुविधा के लिये बिहार राज्य के अंदर अंतर जिला व लोकल यात्री ट्रेनों का परिचालन के लिये पूर्व मध्य रेलवे से अनुरोध किया गया है. पटना में सभी सिटी बसें चलेंगी. बसों में सफर के दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा. पटना में 125 सिटी बस को भी चलाया जाएगा.

परिवहन सचिव ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने के लिये काफी अधिक संख्या में बिहार राज्य के अंदर और एक जिले से दूसरे जिले में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए बिहार राज्य के अंदर पर्याप्त संख्या में अंतर जिला और लोकल यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाना जरूरी है.

बसों व अन्य वाहनों का होगा संचालन

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिये बिहार राज्य के अंदर बसों एवं अन्य वाहनों का संचालन किया जाना जरूरी है. इस संबंध में परिवहन सचिव ने सभी डीएम एवं सभी एसपी एसपी को निर्देश दिया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम और निजी बस संचालकों से समन्वय करते हुए बिहार राज्य के अंदर पर्याप्त संख्या में बसों का परिचालन सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए निजी बस संचालकों और ऑटो चालकों के साथ बैठक करते हुए पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े.

ट्रेन एवं बसों के परिचालन के दौरान कोविड-19 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित किया जाए परीक्षार्थियों की भारी संख्या के मद्देनजर बस और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिये आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

ये भी पढ़ें.

देशभर में कल JEE की परीक्षा, मुंबई में छात्रों और उनके अभिवावकों को लोकल ट्रेन से यात्रा की इजाजत

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से, सभी सांसदों का होगा कोरोना टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget