एक्सप्लोरर

Gopalganj News: पति की हो रही थी हत्या, खिड़की से LIVE देखती रही पत्नी, मछली व्यवसायी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Gopalganj Murder Case: पुलिस ने इस हत्याकांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 21 मई की रात हत्या हुई थी. पत्नी ने ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी.

गोपालगंज: श्रीपुर ओपी के लाढ़पुर गांव में रविवार (21 मई) की रात हुए चर्चित मछली व्यवसायी हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. ईश मोहम्मद मियां की गोली मारकर हत्या के मामले में एसआईटी ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग में अंजाम दिया गया है. ईश मोहम्मद मियां की पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर कांट्रैक्ट किलर के माध्यम से इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों कांट्रैक्ट किलर को गिरफ्तार किया है. गुरुवार (25 मई) को इस मामले में गोपालगंज के एसपी ने पूरी जानकारी दी.

पति के पैसे से ही कांट्रैक्ट किलरों को 50 हजार रुपये में हायर किया गया था. गिरफ्तार किए जाने वालों में महिला का प्रेमी बथुआ बाजार का नौशाद आलम, बालेपुर गांव निवासी कांट्रैक्ट किलर मंसूर आलम, कंठी बथुआ का परवेज अंसारी और ईश मोहम्मद मियां की पत्नी नूरजहां खातून है. अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक गोली का खोखा, पांच मोबाइल और एक बाइक बरामद की गई है. पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया है.

महिला के छह बच्चे, एक बेटी की हुई है शादी

इस मामले में गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि नूरजहां खातून छह बच्चों की मां है. उसका पति ईश मोहम्मद मियां विदेश से आकर घर पर मछली का व्यवसाय करता था. तीन बेटियों और तीन बेटों में एक बेटी की शादी हो चुकी है. बथुआ बाजार का रहने वाला नौशाद आलम उसका प्रेमी बन गया था. इसकी भनक उसके पति को लग चुकी थी. पति के विरोध पर घर में मारपीट हो चुकी थी. इसके बाद महिला ने हत्या का प्लान बनाया.

हथुआ एसडीपीओ अनुराग कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने पत्नी के मोबाइल से कॉल डिटेल निकाला. इसके बाद हत्या की कहानी सामने आ गई. एक-एक कर चार लोगों को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया. हथियार बेचने वाले अपराधी संदीप शर्मा की तलाश में छापेमारी चल रही है.

खिड़की से पति का लाइव मर्डर देख रही थी पत्नी

एसआईटी ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसका प्रेमी नौशाद आलम उस रात किसी शादी समारोह से लौट रहा था. रात के 11 बजे ईश मोहम्मद मियां को दरवाजे पर सोते हुए देख उसी रात में हत्या की प्लानिंग तैयार हो गई. वह खिड़की के पास खड़ी हो गई और फोन पर अपने प्रेमी और कांट्रैक्ट किलरों को लाइन पर लेकर गाइड करती रही. शूटरों ने मछली व्यवसायी के सिर में गोली मारी और उसके बाद चादर से सिर को ढक दिया. यह सब कुछ वह खिड़की से देखती रही. बाद में पत्नी ने ही शोर मचाया और अपने मायके के लोगों को फोन कर बुलाया. पत्नी ने ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें- बिहार के नालंदा में सड़क पर पटककर महिला की बेरहमी से पिटाई, पीड़िता बोली- पुलिस भी नहीं सुनती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget