एक्सप्लोरर

बिहार के सारण में छात्रा से गैंगरेप, चार लड़कों ने मिलकर की दरिंदगी

Girl Student Gang Rape: छपरा में छात्रा जब अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान उसे अकेला देख कर चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Gang Rape In Saran: बिहार के सारण छपरा में बुधवार की शाम चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस वारदात के आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 12th की छात्रा से गैंगरेप की बात सामने आई है. पूरी वारदात सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र की है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बुधवार शाम में किशोरी जब अपने घर लौट रही थी उसी दौरान किशोरी को अकेला देख कर चार लड़कों ने इस वारदात को अंजाम दिया. उसे बगीचे में ले गए और दरिंदगी को अंजाम दिया. गैंगरेप के सभी आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

इस वारदात के बाद आस पास में दहशत का माहौल है. वारदात के बाद पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार पीड़ित छात्रा शाम में घर से बगीचा में गई थी. घर वापस लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

पहचान में आने के डर से आरोपी फरार हो गए लेकिन छात्रा ने आरोपियों के बारे में परिजनों को सब कुछ बता दिया, जिसके बाद पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई. इस वारदात के बाद लोगों में काफी गुस्सा है. 

युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

छपरा के कोपा थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए उसे महिला पुलिस के साथ छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस दौरान छात्रा की मां भी मौज़ूद थी. एसएसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया ये गैंगरेप नहीं है. चार लोग थे एक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच रही है, जो भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी. 

ये भी पढ़ें: महागठबंधन की बैठक पर सियासत, BJP बोली- 'एक अनार सौ बीमार', VIP ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget