एक्सप्लोरर

बिहार में एक और पुल हादसा, मधुबनी में गिरा निर्माणाधीन ब्रिज का गर्डर

Girder Bridge Collapsed In Madhubani: गर्डर गिरने के बाद जेई, एक्जीक्यूटिव और विभाग के सहायक अभियंता ने घटनास्थल का मुआयना किया है. पुल के संवेदक को पुल के दोबारा निर्माण का आदेश दिया गया है.

Madhubani Bridge Girder Collapsed: मधुबनी में निर्माणाधीन पुल का गर्डर गिर गया है. दो दिन पहले ही 26 जून को गर्डर की ढलाई हुई थी. मधेपुर प्रखंड के भेजा कोसी बांध चौक से महपतिया मुख्य सड़क में ललवारही निकट की घटना है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. गर्डर के लिए शटरिंग बनाया गया था, जिसके तेज पानी में बह जाने से यह घटना हुई है. 

मधुबनी में पुल का गर्डर गिरा

गर्डर गिरने की बात को लोगों ने अफवाह फैलाया कि पुल गिर गई है. मधेपुर प्रखंड के भूतही बालन नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया है. 2.98 करोड़ की लागत से बन रहे 4 पिलर के पुल में 2 पिलर के बीच बीम ढालने के लिए शटरिंग किया गया था. भुतही बालन में पानी आने से शटरिंग पानी में बह जाने के गर्डर गिरा है. गर्डर गिरने के बाद जेई, एक्जीक्यूटिव और विभाग के सहायक अभियंता ने किया घटनास्थल का मुआयना किया है.

पानी की तेज धारा में बहा सेंटरिंग

पुल के संवेदक को पुल के पुनः निर्माण का आदेश दिया गया. संवेदक ने पानी सूखने पर दोबारा बीम के निर्माण की स्वीकृति भरी है. इस पुल से कुछ ही दूरी पर भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एशिया का सबसे लंबा पुल बन रहा है. भारत सरकार द्वारा संपोषित बिहार सरकार ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता ने इस बाबत बताया कि गर्डर की ढ़लाई करने के बाद नदी के जलस्तर में अचानक काफी वृद्धि हो गई. जिस कारण इसमें लगा सेंटरिंग पानी की तेज धारा में बह गया और गर्डर गिर गया.

उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में कमी आने पर नए सिरे से गर्डर का निर्माण कर स्पेन ढ़लाई करने का निर्देश संवेदक को दिया गया है. जिस पर संवेदक ने अपनी स्वीकृति दी है. बता दें कि बिहार में इन दिनों पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है. 10 दिनों के अंदर प्रदेश में चार पुल ढह चुके हैं. जिसमें सीवान, अररिया, पूर्वी चंपारण और किशनगंज में पुल गिरे हैं. अब मधुबनी में पुल के गर्डर गिरने से लोग हैरान हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Teacher Recruitment: बीपीएससी TRE-3 परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, जानें कब होगी परीक्षा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget