एक्सप्लोरर

Bihar News: गया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत से इलाके में दहशत

Gaya Murder News: घटना 18 अगस्त 2022 की ही है. अब जाकर वीडियो सामने आया है. 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. एक की गिरफ्तारी हुई है.

गया: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी मो. परवेज के 24 वर्षीय पुत्र मो. फैजाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना 18 अगस्त 2022 की है. मौर्या घाट इलाके में हुई इस घटना के बाद अब जाकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि फैजाल जान बचाने के लिए घुटने के बल भाग रहा है लेकिन बदमाशों ने घेर कर गोली मार दी.

बदमाशों ने पहले पैर में गोली मारी जिसके बाद फैजाल धीरे-धीरे भागते हुए एक मकान में छुपने जाता है. बदमाश पीछे-पीछे यहां भी पहुंचे और गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के बाद घायल अवस्था में उसने अपने पिता को फोन कर इसकी जानकारी दी थी. स्थानीय लोग इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई थी.

हत्यारों की गिरफ्तार के लिए चक्कर लगा रहे माता-पिता

घटना के करीब दस महीने बीत जाने के बाद भी सभी नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है. मृतक फैजाल की मां साजिदा खातून और पिता मो. परवेज अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का चक्कर लगा रहे हैं. मगध रेंज के आईजी से मिलकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. कुल 14 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.

साजिदा खातून ने कहा कि केस वापस के लेने के लिए बदमाशों द्वारा लगातार धमकी दी जा रही है. पिता मो. परवेज ने कहा कि इससे पहले एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया था. जब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली थाना जाते हैं तो वहां के पुलिसकर्मी खुद पीड़ित परिवार से ही बदमाशों का मोबाइल नंबर और ठिकाना पूछती है.

गया सिटी एसपी अशोक प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना कांड संख्या 511/22 दर्ज है. इसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. घटना के तीन महीने बाद जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो तत्कालीन थाना प्रभारी जो इस केस में अनुसंधानकर्ता थे उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है. एक अपराधी को जेल से रिमांड पर लिया गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Government Jobs: बिहार सरकार खत्म करने जा रही इन शिक्षकों की नौकरी, जानें किन शर्तों पर बचेगी, पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
Bihar Teacher Transfer Policy: बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म
बिहार के शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए SOP जारी, 5 साल की बाध्यता खत्म, पढ़ें काम की खबर
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन
एनकाउंटर केस: भरत तिवारी के परिवार से मिले CM सम्राट चौधरी, लिया गया ये बड़ा एक्शन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget