एक्सप्लोरर

'धमाका होगा... जान से मार देंगे', JDU की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और बेटे रॉकी यादव को मिली धमकी

Bihar Crime News: धमकी भरा पत्र पटना जीपीओ से स्पीड पोस्ट किया गया है. पता में राजेंद्र नगर के रहने वाले सुशील कुमार का नाम लिखा गया है. माना जा रहा कि ये पता गलत दिया गया होगा.

Former JDU MLC Manorma Devi and Son Rocky Yadav Received Threat: जेडीयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी (Manorma Devi) और उनके बेटे रॉकी यादव (Rocky Yadav) को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी भरा पत्र मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. पत्र के मिलने के बाद इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

धमकी के पीछे क्या माना जा रहा कारण?

दरअसल, जिले के बेलागंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इसके पूर्व दावेदारी के लिए रॉकी यादव मैदान में उतर चुके हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि जान से मारने की धमकी के पीछे की वजह इसी को लेकर हो सकती है. जान से मारने की धमकी भरे पत्र ने होश उड़ा दिए हैं. मनोरमा देवी के एपी कॉलोनी स्थित आवास पर बीते 26 अगस्त को स्पीड पोस्ट के जरिए दो धमकी भरे पत्र मिले हैं. इसके बाद बीते बुधवार (28 अगस्त) को रामपुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

धमकी भरे पत्र में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और उनके पुत्र रॉकी यादव को जान से मारने की धमकी दी गई है. इसके साथ ही यह भी लिखा गया है कि, "बड़ा धमाका होगा... सब गतिविधियों पर नजर है". यह पत्र पटना जीपीओ से स्पीड पोस्ट किया गया है. पता में राजेंद्र नगर के रहने वाले सुशील कुमार का नाम लिखा गया है. हालांकि माना जा रहा कि ये पता गलत दिया गया होगा. उधर धमकी भरे पत्र के बाद पूर्व एमएलसी और रॉकी यादव परेशान हैं. 

पुलिस ने कहा- मामले की हो रही है जांच

उधर पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी में अपने आवेदन में बताया है कि स्पीड पोस्ट संख्या EF 43191177IN और EF 434191185IN से पत्र आया है. घर पर कर्मचारी अजय शर्मा ने इस पत्र को रिसीव किया था. उन्होंने इसके पीछे  किसी गिरोह की संभावना जताई है. इस संबंध में रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व एमएलसी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- JP Nadda Bihar Visit: दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे जेपी नड्डा, यहां जानिए BJP के दिग्गज नेता का पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget