एक्सप्लोरर

Gaya Cylinder Blast: गया में महाबोधि मंदिर के पास एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, बम जैसा धमाका, 100 से अधिक दुकानें जलीं

Gaya Fire News: महाबोधि मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर यह घटना हुई है. आग लगने की सूचना पर बोधगया में तैनात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है.

गया: बोधगया स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार (11 अप्रैल) की दोपहर अचानक सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. एक-एक कर पांच से छह सिलेंडर फटने के बाद अफरातफरी मच गई. इस घटना में फल और सब्जी की 100 से अधिक दुकानें जल गईं. स्थानीय दुकानदार कुछ समझ पाते कि देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. दुकानों में गैस सिलेंडर रखे गए थे जो ब्लास्ट कर गया. घटना महाबोधि मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी की है.

Gaya Cylinder Blast: गया में महाबोधि मंदिर के पास एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, बम जैसा धमाका, 100 से अधिक दुकानें जलीं

कैसे लगी सब्जी मंडी में आग?

बताया जा रहा है बोधगया नगर पर्षद के सफाई कर्मी करीब सात दिनों से हड़ताल पर हैं. जहां-तहां कूड़ा और कचरे का अंबार लगा है. सब्जी मंडी के पास भी कचरे का अंबार लगा हुआ है. इसमें पहले आग लगी जिसे स्थानीय दुकानदारों ने बुझाने का प्रयास किया था. हालांकि देखते-देखते आग की लपटों ने सब्जी मंडी को अपनी चपेट में ले लिया. इसके बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने लगे. बम फटने की तरह आवाज से लोग डर गए.

Gaya Cylinder Blast: गया में महाबोधि मंदिर के पास एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, बम जैसा धमाका, 100 से अधिक दुकानें जलीं

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

आग लगने की सूचना पर बोधगया में तैनात फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दो वाहन से पहुंची टीम ने आग को बुझाने का प्रयास किया. बता दें कि बोधगया पर्यटक स्थल है इसके बावजूद अगलगी की घटना से निपटने के लिए पर्याप्त कोई व्यवस्था नहीं है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गया फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी. इसके बाद गया से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची. एक घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था.

Gaya Cylinder Blast: गया में महाबोधि मंदिर के पास एक-एक कर फटे कई सिलेंडर, बम जैसा धमाका, 100 से अधिक दुकानें जलीं

मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदार इम्तियाज ने बताया कि सब्जी मंडी के पास में फास्ट फूड की कई दुकानें लगती हैं. इसके अंदर रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुआ है. अगलगी की घटना में अब तक सात बम जैसे धमाके की आवाज आई है. बोधगया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोग बता रहे हैं कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. फिलहाल आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Mission 2024: नीतीश कुमार फिर शुरू करने जा रहे मुहिम! लालू यादव और मल्लिकार्जुन खरगे से दिल्ली में हो सकती है मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget