एक्सप्लोरर

बिहार: कैमूर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, सहेली से मिलने जा रही थी पीड़िता

घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि रामगढ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वो भी जल्द सलाखों के पीछे होगा.

कैमूर: लॉकडाउन के बीच बिहार के कैमूर जिले में नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. घटना जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है. मिली जानकारी अनुसार 14 मई को जब पीड़िता अपनी सहेली से मिलने जा रही थी, तभी गांव के ही कार सवार दो युवकों ने उसे अगवा कर लिया. फिर गाड़ी सुनसान जगह पार्क कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आरोपी अनिकेत और धीरज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

कार में ही रेप की घटना को दिया अंजाम

पीड़िता ने महिला थाने में दिए आवेदन में बताया कि 14 मई को वो अपनी सहेली से मिलने गई थी. इसी दौरान लौटते वक्त कार से दो लड़के आए और उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया. कार का शीशा बंद होने की वजह से उसकी आवाज बाहर नहीं जा पा रही थी. उसके लाख मिन्नतों के बावजूद दरिंदे नहीं मानें और कार में ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया.

परिजनों ने इलाज के लिए कराया भर्ती

पीड़िता की मानें तो अगले दिन वो जान बचाकर भागी और घर वालों को सारी बातें बताईं. उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रामगढ़ में भर्ती कराया. परिजनों ने बताया कि पीड़िता को अगवा कर रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. इधर, डॉक्टरों ने कहा कि पीड़िता की हालात ठीक है. उसे जल्द ही घर भेज दिया जाएगा. परिजन चाहें तो कहीं और भी इलाज करवा सकते हैं. 

घटना के संबंध में मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि रामगढ थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. फिलहाल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. वो भी जल्द सलाखों के पीछे होगा.

यह भी पढ़ें -

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- छोड़ दें कुर्सी, हम बताएंगे कैसे किया जाता है काम

Bihar News: अंतिम संस्कार के नाम पर ऐंठे पैसे, कचरा उठाने वाले ठेले पर ले गए कोरोना मरीज की लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget