एक्सप्लोरर

Bihar News: पूर्णिया के सौरा नदी में चार छात्र डूबे, दो को बचाया गया, दो लापता

Four Students Drowned : घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी गई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी. इसे लेकर लोगों में आक्रोश है.

Students Drowned In Soura River: पूर्णिया के सौरा नदी में शनिवार 17 अगस्त को चार छात्र नहाने के क्रम डूब गए. हालांकि इनमें से दो छात्रों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, लेकिन दो छात्र नदी में डूबने से लापता हैं. स्थानीय गोताखोर ढूंढने में लगे हैं. एसडीआरएफ की टीम 5 घंटे के बाद भी नहीं पहुंची है. बार-बार सूचना देने के बाद भी उनका कहना है कि टीम अभी बायसी में है और उनके पास आने का साधन नहीं है.

दो छात्र लापता नदी में तालाश जारी

घटना मुफस्सिल थाना के बेलौरी स्थित सौरा नदी की है. घटना के सिलसिले में डूबने से बचकर निकले अमन आलम और मिट्ठू आलम ने बताया कि वो अपने अन्य दो दोस्त आफताब आलम और मोहम्मद साहिल के साथ जिला स्कूल से पढ़कर घर जाने के बजाय बेलौरी स्थित सौरा नदी में नहाने चले गए, जहां आफताब और साहिल नदी में घुसकर नहाने लगे.

इस दौरान दोनों दोस्त गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. उसको बचाने के लिए मिट्ठू और अमन भी गहरे पानी में चले गए, लेकिन जब यह दोनों भी डूबने लगे तो किसी तरह बगल में मछली मार रहे नाविक ने दोनों को डूबते देखा. नाविक ने अमन और मिट्ठू को तो बचा लिया लेकिन आफताब और साहिल नदी में डूब गए.

नहीं पहुंची एसडीआरएफ की टीम 

सूचना मिलते ही परिजन और मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गोताखोर दोनों की तलाश की जा रही है. एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक एसडीआरएफ की टीम मौके पर नहीं पहुंची है. उनका कहना है कि वो अभी बायसी में हैं और साधन नहीं होने के कारण नहीं आ पा रहे हैं. जिस कारण लोगों में आक्रोश है.

लोगों का कहना है कि बच्चों को पढ़ने के लिए जिला स्कूल भेजा गया था, लेकिन वे लोग नदी में स्नान करने चले गए. इस कारण यह हादसा हुआ. चारों दोस्तों की उम्र करीब 15 साल है. वह जिला स्कूल के नौवीं और दसवीं कक्षा के छात्र थे. सभी खजांची थाना के माधोपारा के आस-पास के ही रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: जहानाबाद में शख्स ने सिविल सर्जन ऑफिस में खाया जहर, जानें क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
अनंत सिंह JDU से OUT होंगे? पार्टी का आया बड़ा बयान, 'कुछ लोग…'
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
पटना में जितिया पर अलर्ट, घाटों पर होगी निगरानी, DM ने जारी किए निर्देश
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
प्रशांत किशोर ने बताया CM सम्राट को हटाने का प्लान! बोले- 'एक बार…'
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त
पूर्व DGP विनय कुमार की नई पारी, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Embed widget