एक्सप्लोरर

Bihar Flood: नीतीश कुमार ने राहत कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश, कहा- बाढ़ पीड़ितों की जल्द करें मदद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन को और बड़ा किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग भोजन कर सकें. लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सूबे के आरा और सारण जिले के बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. मुख्यमंत्री कोईलवर और बबुरा का जायजा लेते हुए छपरा पहुंचे. छपरा के डोरीगंज, मौजमपुर होते हुए सोनपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भी उन्होंने जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने सारण जिले के मुसेपुर चौक पर बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे सामुदायिक किचेन का निरीक्षण किया. 

खाना खा रहे लोगों से की बात

वहीं, सामुदायिक किचेन में भोजन कर रहे लोगों से उन्होंने बातचीत की और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली. कम्युनिटी किचेन के पास चलाए जा रहे कोविड टीकाकरण केन्द्र का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि यहां पर रह रहे सभी लोगों की कोरोना जांच जरूर कराएं और जो भी संक्रमित पाए जाते हैं, उनके लिए अलग से व्यवस्था करें. वहीं, जिनका टीकाकरण नहीं हुआ है, उनका टीकाकरण कराएं. 

जरूरी चीजों की पूरी व्यवस्था रखें

मुख्यमंत्री ने मुसेपुर चौक पर रह रहे विस्थापित लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि सामुदायिक किचेन को और बड़ा किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग भोजन कर सकें. लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें. टेंट के साथ-साथ अन्य जरूरी चीजों की भी पूरी व्यवस्था रखें. पशु चारा की पूरी उपलब्धता रखें.

तेजी से करें राहत कार्य

वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों की हुई क्षति का ठीक से आकलन कराएं. साथ ही किसानों की धान रोपनी की क्षति का भी आकलन कराएं. प्रभावित लोगों से संपर्क बनाए रखें और पूरी तत्परता के साथ सभी लोगों की सहायता करें. जिलाधिकारियों से निरंतर संपर्क में रहें और स्थिति पर नजर बनाए रखें. राहत और बचाव कार्य तेजी से करें ताकि लोगों की त्वरित सहायता हो सके.

यह भी पढ़ें -

CM नीतीश ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, कम्युनिटी किचन और वैक्सीनशन सेंटर का लिया जायजा

Caste Based Census: तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- बिना देर किए कराई जाए जाति आधारित जनगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
प्रशांत किशोर की टीम से एक और नेता OUT, बांकीपुर उपचुनाव के बीच BJP में शामिल
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या, मीसा भारती बोलीं- ये 'मंगलराज'
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget