एक्सप्लोरर

बिहार: होली 'सेलिब्रेट' करना पड़ा महंगा, जहरीली शराब पीने से रोहतास में पांच लोगों की मौत

घटना जिले के कोचस थाना क्षेत्र की है, जहां अलग-अलग गांव में पिछले तीन दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, पांच लोगों की मौत के बावजूद प्रशासन ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले में होली के अवसर पर जहरीली शराब पी लेने की वजह से पांच लोगों की मौत का मामला प्रकाश में आया है. मृतकों के परिजनों ने भी ये बात स्वीकार की है कि लोगों की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई है. इधर, पूरे मामले में प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खुलते देख पुलिस मामले से पल्ला झाड़ रही है.

घटना जिले के कोचस थाना क्षेत्र की है, जहां अलग-अलग गांव में पिछले तीन दिनों में पांच लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना चवरी गांव की है, जहां जहरीली शराब पीने की वजह से राम अवतार राम की मौत हो गई. मृतक की पत्नी लखपति देवी ने बताया कि मृतक ने शराब पी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी. ऐसे में आननफानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

वहीं, दूसरी घटना कोचस के एक अन्य गांव की है, जहां मनोज राम और विनोद चौहान की मौत हुई है. दोनों के परिजन स्पष्ट रूप से बता रहे हैं कि होली के दिन दोनों ने शराब पी थी. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी. मनोज की पत्नी लाली देवी और विनोद चौहान की भाभी मीना देवी ने दोनों के शराब पिए जाने की बात स्वीकार की है.

तीसरी घटना जिले के कंजर गांव की है, जहां राजेश चौहान नामक शख्स की मौत हुई है. राजेश गांव में ही कहीं से शराब पीकर आया था,जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी थी. वहीं, चौथा मामला करगहर थाना क्षेत्र के रामपुर की है, जहां गिरिजा शंकर सिंह के बेटे सतीश कुमार सिंह की जहरीली शराब पीने की वजह से मौत हुई है.

हालांकि, पांच लोगों की मौत के बावजूद प्रशासन ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. ऐसे में सवाल उठता है कि जब मृतक के परिजन कैमरे के सामने शराब पीने की और शराब से मौत होने की बात स्वीकार कर रहे हैं, तो प्रशासन इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
दिल्ली पुलिस के DCP बोले- 'लॉरेंस बिश्नोई साहब', जन सुराज ने कहा- 'ये तो…'
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
'तेजस्वी अपने परिवार, पार्टी और सोच में भी फ्लॉप हैं', JDU का करारा हमला
पटना में भीषण हादसा हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत
पटना हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, दो बच्चों की मौत

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget