एक्सप्लोरर

Fire In Patna: पटना के रेलवे हॉस्पिटल में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Railway Hospital Patna: पटना के रेलवे हॉस्पिटल में जब आग लगी तो उस समय जनरल वार्ड में कई मरीज मौजूद थे. उन्हें सूझबूझ के साथ अस्पताल के वार्ड से बाहर निकाला गया. 

Fire Broke Out In Patna: पटना के रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार (19 अगस्त) को अचानक आग लग गई, जिसके बाद वहां काफी अफरा-तफरी का माहौल हो गया. तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. कोई बड़ी क्षति नहीं हुई ना ही जान माल का कोई नुकसान हुआ है. हालांकि आग से कुछ कागजात जरूर जल गए हैं. एक मशीन आग की चपेट में आ गई है. मौके पर पुलिस भी पहुंची है, जो आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी है. पूछताछ की जा रही है. 

करबिगहिया रेलवे अस्पताल में लगी आग 

बताया जाता है कि 9:30 बजे सुबह में यह आग करबिगहिया स्थित अस्पताल के जनरल वार्ड में लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब आग लगी जनरल वार्ड में कई मरीज मौजूद थे. उन्हें सूझबूझ के साथ अस्पताल के वार्ड से बाहर निकला गया. आग लगते ही 15 मिनट में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. अस्पताल प्रशासन और अस्पताल में मौजूद लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी की जान या माल की क्षति नहीं हुई है. हालांकि आग लगने की वजह से कुछ कागजात जल गए हैं. 

आग पर पूर्ण रूप से पाया गया काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर खिड़की के रास्ते अस्पताल में प्रवेश किया. फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगर दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती तो हादसा बड़ा हो सकता था. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना में लगी आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया है.

ये भी पढ़ें: Firing In Buxar: रक्षाबंधन से पहले गोलियों से थर्राया बक्सर का पॉश इलाका, अंधाधुधं फायरिंग के बाद दो लोग गिरफ्तार

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
अक्षरा सिंह फैन पर भड़कीं, महिलाओं की बेइज्जती पर लगाई फटकार, फिर बोलीं- आई लव यू
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
लालू यादव की बात सुन खुश हो जाएगा हर सरकारी कर्मचारी! निशाने पर सरकार
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे CM सम्राट चौधरी

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget