एक्सप्लोरर

Patna Museum Fire: पटना के पुराने म्यूजियम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Patna Museum: पटना के पुराने म्यूजियम में अचानक आग लग गई, जिसके के बाद वहां काफी अफरा-तफरी मच गई. ये आग गंगा गैलरी के निर्माणाधीन म्यूजियम में लगी है.

Fire Broke Out In patna: राजधानी पटना स्थित पुराने म्यूजियम में बुधवार (08 मई) को भीषण आग लग गई. आग लगने के बाद चारों तरफ धुआं भर गया. किसी तरह अंदर काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकाला गया. सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. इस घटना में किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है. सभी मजदूर सुरक्षित हैं. 

संग्रहालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट से लगी है. पटना म्यूजियम के डायरेक्टर राहुल कुमार ने बताया कि म्यूजियम के निर्माणधीन बिल्डिंग में ये आग लगी है. नए गैलेक्सी बिल्डिंग बनाए जा रहे हैं. ये गंगा गैलेक्सी और पाटली गैलेक्सी है, जहां आग लगी है. दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर आईं हैं, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

डायरेक्टर राहुल कुमार ने कहा, "बिल्डिंग में काम हो रहा था, इस वजह से किसी भी एंटिक्विटी या किसी भी वस्तु का नुकसान नहीं हुआ, किसी भी जान की क्षति नहीं हुई है. प्रथम दृष्टि में ये कहा जा सकता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है लेकिन ये जांच का मामला है".

100 साल पुराना है पटना संग्रहालय

फिलहाल इस घटना के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में म्यूजियम के पास के इलाके की बिजली काट दी गई है, बता दें कि पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में ही पटना का पुराना म्यूजियम बना हुआ है, जो 100 साल पुराना है. इसमें अब नीतीश सरकार गंगा गैलरी का निर्माण करवा रही है. गैलरी में रखे निर्माण के कई समान समेत कई संरक्षित सामान जलने की बात कही जा रही है.

पटना में नया म्यूजियम बनने के बाद इसमें लोगों का आना-जाना अभी कम हो गया है. अब इस पुराने म्यूजियम को नए म्यूजियम से इसी गंगा गैलरी के जरिए जोड़ा जाएगा. ये नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'पटना कॉलेज लाइब्रेरी में किताबों के रख रखाव की स्थिति बेहद चिंताजनक' महामहिम को छात्र ने की पोस्ट

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
पटना में पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, बड़ी वारदात की साजिश का खुलासा
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
वैशाली हादसा: पीड़ितों से मिलेंगे पहुंचे चिराग पासवान, बोले- 'जो भी दोषी...'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
आशुतोष और सौरव को तिहाड़ भेजे जाने पर RJD का बड़ा बयान, 'BJP को…'
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल
वैशाली नाव हादसे का गुनहगार कौन? जान बचाने वाले ग्रामीण ने खोली पोल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget