एक्सप्लोरर

यूट्यूबर मनीष कश्यप का बीजेपी से इस्तीफा, लड़ेंगे चुनाव! क्या है आगे का प्लान?

Manish Kashyap: मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी में रहने का मतलब है अपनी आंखों के सामने अपने ही लोगों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना. मुझे मजबूर होकर ये फैसला लेना पड़ा.

Manish Kashyap Resigned: बिहार के मशहूर यूट्यूबर और बीजेपी नेता मनीष कश्यप ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. एक वीडियो जारी करते हुए मनीष कश्यप ने कहा कि वो बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी छोड़ने के बाद वो किसी पार्टी में शामिल होंगे या फिर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, इस पर मनीष कश्यप ने खुलकर बात की. मनीष कश्यप ने कहा कि बीजेपी में शामिल होना उनकी गलती थी. उन्होंने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है. वही उन्होंने इशारों इशारों में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही. 

'मैं अब भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं हूं'

रविवार को फेसबुक लाइव आकर मनीष कश्यप अपने इस्तीफे का ऐलान किया. मनीष ने कहा, "मैं अब भाजपा का सक्रिय सदस्य नहीं हूं. भाजपा में रहकर खुद को नहीं बचा पाया तो लोगों की मदद कैसे करूंगा?" हालांकि पीएम मोदी के बारे में उन्होंने कहा कि वे हमेशा एक सफल प्रधानमंत्री रहेंगे. पार्टी में न रहने के बाद भी वे बेवजह उनके खिलाफ नहीं बोलेंगे."

वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी रहने का मतलब है अपनी आंखों के सामने अपने ही लोगों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालना. मुझे मजबूर होकर ये फैसला लेना पड़ा. मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे लगा था कि इन लोगों के साथ रहकर मैं और मजबूती से लोगों की मदद कर पाऊंगा, लेकिन मैं खुद की मदद नहीं कर सका. उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आवाज उठाएंगे. जब मैं पार्टी में था, तब भी मैं इन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाता रहा. अब मुझे लगा कि मैं पार्टी में रहकर इन मुद्दों पर अपनी आवाज नहीं उठा सकता.

बिहार के लिए लड़ना है- मनीष कश्यप

उन्होंने ये भी कहा कि मेरे इस फैसले से कुछ लोग खुश होंगे, तो कुछ लोग दुखी भी होंगे. उन्होंने लोगों से उनकी राय भी मांगी कि उन्हें कहां से चुनाव लड़ना चाहिए, किस पार्टी से चुनाव लड़ना चाहिए या फिर अकेले ही चुनाव लड़ना चाहिए. मनीष ने कहा कि वो अपने इलाके में गए थे. बहुत सारे क्षेत्रों का दौरा किया. वहां लोगों से मुलाकात की. अब वो इस निर्णय पर पहुंचे हैं कि उन्हें बिहार के लिए लड़ना है. पलायन रोकने के लिए लड़ना है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'वह मरे हुए व्यक्ति हैं...', राहुल गांधी के बिहार में 'चुनावी धांधली' की आशांका वाले बयान पर गरजे गिरिराज सिंह

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: औरंगाबाद में जयमाला के दौरान छज्जा टूटन से बड़ा हादसा, मलबे में दबकर 2 की मौत, 25 घायल
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
Bihar News: राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज
बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान से पहले NDA में मंथन, 5वीं सीट पर जीत के लिए जोड़-तोड़ तेज

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
Gujarat Bye Election 2026: गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
गुजरात की उमरेठ सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Embed widget