एक्सप्लोरर

Bihar Exit Poll Result 2024: विपक्ष के 295 प्लस वाले दावे पर कैलाश विजयवर्गीय का आया बड़ा बयान, क्या कुछ बोले?

Kailash Vijayvargiya: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. देश की जनता ने अपार प्रेम और स्नेह दिया है. नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे.

Kailash Vijayvargiya Attack on Opposition: 2024 के चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे. इससे पहले सीटों पर जीत के दावे को लेकर बयानबाजी भी जारी है. रविवार (02 जून) को पटना पहुंचे मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने विपक्ष के 295 प्लस सीटों के दावे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वह सपना देख रहे हैं. चार तारीख उनका सपना टूट जाएगा.

कैलाश विजयवर्गीय ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश की जनता भारत को ऊंचाइयों पर देखना चाहती है. नरेंद्र मोदी देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं. देश की जनता ने अपार प्रेम और स्नेह दिया है. नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे. वहीं केजरीवाल के जेल जाने पर कहा कि उन्होंने काम ही ऐसा किया है कि आते जाते रहेंगे.

कैलाश विजयवर्गीय ने लालू राज पर किया हमला

बीते शनिवार को पटना के मसौढ़ी में पाटलिपुत्र से बीजेपी प्रत्याशी राम कृपाल यादव के काफिले पर हमला हुआ था. फायरिंग भी हुई थी. इस घटना पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बिहार में गोली-बम चलना यह लालू यादव के राज में बहुत हुआ था. बिहार में बहुत सामान्य सा हो गया था. रामकृपाल यादव बहुत ही सक्षम नेता हैं. बहुत अच्छे नेता हैं. हो सकता है जीत के कारण कहीं ना कहीं लोगों में कुछ ऐसा भाव आया हो कि उन पर गोली चलाई हो.

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते शनिवार को एक्स पर पोस्ट किया कि इंडिया गठबंधन को देश में 295 प्लस सीटें आएंगी. यह जनता का एग्जिट पोल है. उधर आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी दावा किया है कि 295 सीट इंडिया गठबंधन को मिलेगा. उन्होंने एग्जिट पोल को लेकर कहा है कि किसी के खुशी मनाने पर हम लोगों को कोई दिक्कत नहीं है. इसी 295 प्लस वाले दावे पर अब कैलाश विजयवर्गीय ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें- Purnia Lok Sabha Result 2024: पूर्णिया सीट पर आएगा चौंकाने वाला नतीजा! बीमा भारती और पप्पू यादव में किसका पलड़ा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अनशन पर हैं तो सरकार...'
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
मृत्युंजय तिवारी का दावा- पार्टी में तेजस्वी की नहीं सुनी जा रही, BJP बोली- RJD में मचेगी भगदड़
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget