एक्सप्लोरर

Bihar Electricity Bill Subsidy: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, नहीं बढ़ेगी कीमत, नीतीश का एलान

Bihar Bijli Bill Rate: 24.10 % की वृद्धि बिजली दरों में हुई थी. एक अप्रैल 2023 से लागू होना था. सदन में नीतीश कुमार ने कहा कि 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी सरकार देगी.

पटना: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. एक अप्रैल से बढ़ने वाली कीमतों को लेकर लोग परेशान थे कि इस महंगाई में बिजली की दर बढ़ने पर इसका असर उनकी जेब पर पड़ेगा. शुक्रवार (31 मार्च) को सदन में नीतीश कुमार ने एलान कर लोगों को राहत दी है. बिहार विधानसभा में सदन में सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने एलान किया कि एक अप्रैल से बढ़ने वाली कीमत नहीं बढ़ाई जाएगी.

बिजली दरों में हुई थी 24.10 % की वृद्धि

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 13 हजार 114 करोड़ की सब्सिडी सरकार देगी. नीतीश ने सभी राज्यों को एक ही रेट पर बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है. बता दें कि 24.10 % की वृद्धि बिजली दरों में हुई थी. एक अप्रैल 2023 से लागू होना था. विद्युत विनियामक आयोग ने बिहार में बिजली दर में भारी बढ़ोतरी की घोषणा की थी. अब सदन में नीतीश कुमार और ऊर्जा मंत्री के एलान के बाद आम जन के लिए यह राहत भरी खबर आई है.

बिहार को केंद्र दे रही अधिक दर पर बिजली

इधर जेडीयू ने इसे बिहारवासियों के लिए तोहफा बताया है. कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में केंद्र सरकार बिहार को अधिक रेट पर बिजली दे रही है. इसके बावजूद नीतीश कुमार ने फैसला लिया है कि इस मंहगी बिजली का बोझ बिहारवासियों पर बिल्कुल नहीं आने दिया जाएगा.

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सदन में कहा कि बीजेपी वालों को केंद्र से कहना चाहिए कि वन नेशन, वन रेट लागू करें. रेट पर जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि बिहार को 5.82 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलती है, जबकि गुजरात को 3.74 रुपये प्रति यूनिट. सीएम ने कहा, मध्यप्रदेश को 3.49 रुपये प्रति यूनिट बिजली देते हैं. बिहार इतना गरीब राज्य है, इसका ख्याल रखना चाहिए.

बता दें कि बिजली बिल फिक्स्ड चार्ज में भी दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी का फैसला सुनाया गया था. प्रति यूनिट बिजली का दर सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के आधार पर तय होना था. बिहार में बिजली करीब दो रुपये प्रति यूनिट महंगा होने की संभावना थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result 2023: शिक्षा मंत्री और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, देखें टॉपर्स की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस
बिहार MLC चुनाव: अनंत सिंह पर FIR, जन सुराज के प्रत्याशी पर भी केस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget