एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2020: जानिए- उन राज्यों की कहानी जहां छोटा भाई होते होते बीजेपी बड़ा भाई बन गई

सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हुई और चार घंटे बाद भी बिहास सियासी मैच पूरे रोमांच पर बना हुआ है. शुरुआती रुझानों जहां महागठबंधन चल रहा था वहीं एनडीए ने भी समय के साथ साथ पूरे रुझान को पलट दिया.

नई दिल्ली: आईपीएल की तरह ही बिहार की लीग का भी आज फाइनल खेला जा रहा है. 243 विधानसभा सीटों पर गिनती जारी है. दोपहर 12.21 बजे के रुझानों के मुताबिक एनडीए बहुमत का आंकड़ा पार चुका है. एनडीए के खाते में 125 सीटें जाती नजर आ रही हैं वहीं महागठबंधन 102 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी भी पांच सीटों पर आगे चल रही है, 11 पर निर्दलीय आगे हैं. बिहार में बहुमत का आंकड़ा 122 है.

छोटा भाई होते होते बीजेपी बड़ा भाई बन गई बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. एनडीए में पार्टी के हिसाब से सीटों की बात करें तो बीजेपी 72, जेडीयू 46, वीआईपी सात सीटों पर आगे चल रही है. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी का खाता भी खुलता नजर नहीं आ रहा. रुझानों के मुताबिक बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है. यूपीए की बात करें तो आरजेडी 62, कांग्रेस 21 और लेफ्ट 19 सीटों पर आगे चल रहा है,

बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच बड़ा भाई और छोटे भाई होने को लेकर बड़ी लंबी खींचतान चलती रही है. यह खींचतान सीटों के बंटवारे में भी आड़े आती रही हैं. इस चुनाव में नतीजों से पहले बीजेपी की हालत छोटे भाई जैसी थी. लेकिन अब आंकड़े जो बता रहे हैं उस हिसाब से बीजेपी ने बिहार में स्पष्ट कर दिया है वहीं बड़ा भाई है.

महाराष्ट्र में भी बीजेपी शिवसेना की बड़ी भाई साबित हुई बीजेपी बिहार सिर्फ एक उदाहरण नहीं है जहां बीजेपी छोटा भाई होते होते बड़ा भाई बन गई. बिहार से पहले बीजेपी महाराष्ट्र में भी ऐसा ही कर चुकी है. बीजेपी और शिवसेना के बीच वार पलटवार सभी को याद है. 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना बीजेपी से अलग लड़ी. अकेले मैदान में उतरी बीजेपी के खाते 105 सीटें आयीं, जबकि शिवसेना को इसका नुकसान उठाना पड़ा और उन्हें सिर्फ 56 सीटें ही मिलीं. शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली.

बिहार में लगातार चल रहा आगे पीछे का खेल? बिहार के नतीजों को देखकर चुनावी एक्सपर्ट भी हैरान हैं. शुरुआती रुझान में जब पोस्टल बैलट खुल रहे थे तब महागठबंधन को बढ़त दिख रही थी. उस वक्त कहा जा रहा था कि अगर अभी यह हाल है तो आगे जाकर यह नंबर बीजेपी और जेडीयू के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है.

गिनती के शुरुआती एक घंटे में महागठबंधन ने बढ़त बना कर रखी थी. एनडीए ने जब 100 का आंकड़ा भी पार नहीं किया था उस वक्त महागठबंधन को बहुमत मिल चुका था. लेकिन धीरे धीरे जैसे ईवीएम खुलने शुरू हुए तब एनडीए का पड़ला भारी होना शुरू हो गया.

एनडीए के माथे पर अभी भी चिंता क्यों? रुझानों में बढ़ते के बाद भी एनडीए के खेमे में पूरी तरह खुशी नजर नहीं आ रही है. इसके पीछे का कारण बिहार की वो 70 सीटें जिन पर जीत हार का अंतर बेहद कम है. इनमें से भी 40 से ज्याजा सीटें हैं जहां एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार के बीच वोटों का अंतर हजार से भी कम है.

इसके साथ ही अभी लगभग 50 लाख वोटों की ही गिनती हुई है, जबकि बिहार में इस बार करीब चार करोड़ वोट पड़े हैं. इसलिए एक्सपर्ट का भी कहना है कि रुझानों को देखकर हमें किसी परिणाम पर नहीं पहुंचना चाहिए. यही एनडीए खेमे के लिए भी चिंता का सबब बना हुआ है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2020 Results LIVE: वोटों की गिनती शुरू, जानिए नीतीश और तेजस्वी में कौन आगे MP By-Election 2020 Results Live: मध्य प्रदेश में शिवराज बचाएंगे सरकार या कमलनाथ करेंगे वापसी, वोटों की गिनती शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget